बॉलीवुड

आमिर खान को कैसी लगी धुरंधर 2? पोस्ट में लिखकर दिया ये रिव्यू

Aamir Khan Dhurandhar 2 Review: फिल्म धुरंधर 2 जहां एक तरफ तूफानी कमाई कर रही है तो इसकी आलोचना भी हो रही है। फिल्म को 16 दिन हो चुके हैं ऐसे में आमिर खान ने फिल्म देख ली है और इसी को लेकर पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
2 min read
Apr 03, 2026
Aamir Khan Dhurandhar 2 Review on instagram he praised aditya dhar ranveer singh
धुरंधर 2 को लेकर आमिर खान ने दिया रिव्यू

Aamir Khan On Dhurandhar 2 Review: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ और फिल्म का क्रेज वैसा ही बना हुआ है जैसा पहले दिन था। साउथ के सुपरस्टार्स राम चरण और अल्लू अर्जुन के बाद अब बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने भी आखिरकार यह फिल्म देख ली है और अपना खास रिव्यू शेयर किया है।

आमिर खान ने बताया कैसी है धुरंधर 2 (Aamir Khan Dhurandhar 2 Review)

आमिर खान अपनी फिल्मों में बारीकियों और परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उनका किसी फिल्म की तारीफ करना पूरी टीम के लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं होता। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने के बाद आमिर ने अपने प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर टीम की सराहना की।

आमिर ने लिखा, "धुरंधर: द रिवेंज की पूरी टीम को तहे दिल से बहुत-बहुत बधाई। आपका पैशन, विजन और हार्ड वर्क सच में ऑडियंस के दिलों तक पहुंचा है।" आमिर के इस कमेंट ने फिल्म की टीम का उत्साह दोगुना कर दिया है, क्योंकि पिछले महीने ही आमिर ने कहा था कि उन्होंने अभी फिल्म देखी नहीं है, लेकिन इसकी सफलता के चर्चे उनके कानों तक जरूर पहुंच रहे हैं।

सितारों और विवादों के बीच 'धुरंधर' का सफर (Dhurandhar 2 Controversy)

फिल्म की सफलता का आलम यह है कि बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक, हर कोई रणवीर सिंह के अभिनय और आदित्य धर के निर्देशन का कायल हो गया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और विक्की कौशल ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की थी।

हालांकि, जहां एक तरफ फिल्म को जबरदस्त प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही जंग छिड़ी हुई है। कई लोग इस फिल्म को 'राजनीतिक प्रोपेगेंडा' बताकर इसकी आलोचना कर रहे हैं। आलोचकों का तर्क है कि फिल्म की कहानी एक खास नजरिए को बढ़ावा देती है। लेकिन इन तमाम विवादों और आलोचनाओं का फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर 'गर्दा' जारी (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

तमाम विवादों के बावजूद 'धुरंधर 2' का प्रदर्शन काबिले तारीफ है। फिल्म न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, बल्कि विदेशों में भी शानदार बिजनेस कर रही है। फिल्म जानकारों का मानना है कि आमिर खान जैसे बड़े सितारे के सपोर्ट के बाद फिल्म की साख और बढ़ेगी।

अब देखना यह होगा कि क्या 'धुरंधर 2' आने वाले हफ्तों में बॉलीवुड के कुछ और बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर पाती है या नहीं। फिलहाल तो रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है।

Updated on:
03 Apr 2026 11:42 am
Published on:
03 Apr 2026 11:42 am