3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राघव चड्ढा ने दिल से की BJP जॉइन!’ राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के बाद लोगों का दावा, परिणीति का उड़ाया मजाक

AAP Raghav Chadha Replacement Rajya sabha: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। जिसके बाद से लोगों ने परिणीति चोपड़ा पर तंज कसना शुरू कर दिया और वहीं कई लोगों का कहना है कि जल्द केजरीवाल के साथ राघव बड़ा खेला करेंगे बीजेपी जॉइन करके…

2 min read
Google source verification
AAP Raghav Chadha will join BJP soon Netizens said and parineeti chopra allegation destroyed husband career

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

AAP Raghav Chadha Replacement Rajya Sabha: आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर हुई एक बड़ी हलचल ने इस वक्त राजनीति और बॉलीवुड, दोनों गलियारों में खलबली मचा दी है। राज्यसभा में पार्टी के 'डिप्टी लीडर' के पद से राघव चड्ढा की छुट्टी कर दी गई है और उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन इस खबर के आते ही सोशल मीडिया का रुख मुड़ गया राघव की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की तरफ। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि परिणीति से शादी करना राघव के राजनीतिक करियर के लिए 'महंगा' साबित हुआ है।

राघव चड्ढा का लोगों ने उड़ाया मजाक (AAP Raghav Chadha Replacement Rajya sabha)

जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आई कि राघव की जगह अब अशोक मित्तल मोर्चा संभालेंगे, ट्विटर (X) पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "परिणीति चोपड़ा से शादी उनके करियर के खत्म होने की बड़ी वजह है। जिस तरह से जांच एजेंसियों का दबाव बढ़ रहा है, राघव एक सॉफ्ट टारगेट हो सकते थे और इससे चोपड़ा परिवार के 'ब्राइंड' को नुकसान पहुंचता।" दूसरे ने लिखा, "प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने उनके राजनीतिक करियर को खत्म कर दिया है। असल में, उन्होंने पूरे दिल से BJP जॉइन कर ली है। बस अब उनके राज्यसभा कार्यकाल के खत्म होने का इंतजार है। आने वाले समय में केजरीवाल के साथ एक जबरदस्त खेल होने वाला है।" एक अन्य ने लिखा, "अच्छे इंसान के साथ हमेशा बुरा होता है।"

इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो परिणीति को 'राघव का पीएम' तक कह डाला। दरअसल, यह विवाद तब और बढ़ गया जब परिणीति ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें राघव चड्ढा को "फ्यूचर पीएम मटेरियल" बताया गया था। आलोचकों का कहना है कि आम आदमी पार्टी में जैसे ही किसी नेता को 'सुप्रीम लीडर' से ज्यादा फुटेज या पीआर मिलने लगता है, उनके पर कतर दिए जाते हैं।

परिणीति की 'मिस्टीरियस' पोस्ट हुई वायरल (Parineeti Chopra Instagram)

राघव को पद से हटाए जाने के बाद परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी स्टोरी शेयर की, जिसने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने "अपने लिए खड़े होने" की बात करते हुए लिखा, "नारीत्व का मतलब सिर्फ फूलों वाली ड्रेस या मेकअप नहीं, बल्कि मजबूती और हिम्मत के साथ खुद के लिए स्टैंड लेना है।" लोग इस पोस्ट को राघव के साथ हुई राजनीतिक फेरबदल से जोड़कर देख रहे हैं।

निजी जिंदगी में खुश है यह जोड़ा (Parineeti Chopra Raghav Chadha)

राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच, परिणीति और राघव अपनी निजी जिंदगी के खूबसूरत पलों का आनंद ले रहे हैं। सितंबर 2023 में उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में शाही शादी के बाद, पिछले साल 19 अक्टूबर 2025 को उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'नीर' रखा है।

भले ही राजनीतिक मोर्चे पर राघव के लिए चुनौतियां बढ़ गई हों, लेकिन यह कपल लगातार अपनी साझा खुशियों की झलकियां फैंस के साथ शेयर करता रहता है। अब देखना यह होगा कि क्या यह सिर्फ पार्टी का एक रूटीन बदलाव है या राघव चड्ढा की राजनीति में कोई नई करवट आने वाली है।