बॉलीवुड

पिता अमिताभ बच्चन को लेकर छलका अभिषेक का दर्द, बोले- मेरे पिता को इंसान होने की इजाजत क्यों नहीं?

Abhishek Bachchan Defends Amitabh Bachchan Praising Him: अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपने पिता अमिताभ बच्चन द्वारा खुद की तारीफ किए जाने के सवाल पर अपना जवाब दिया है। क्या कुछ कहा जूनियर बच्चन ने, चलिए जानते हैं।

2 min read
Feb 05, 2026
Abhishek Bachchan (सोर्स- एक्स)

Abhishek Bachchan Defends Amitabh Bachchan Praising Him: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन का रिश्ता हमेशा से लोगों के लिए चर्चा का विषय रहा है। एक तरफ अमिताभ बच्चन, जिनकी छवि दशकों से एक सुपरस्टार, सदी के महानायक और आदर्श अभिनेता की रही है, वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन, जो पिछले 25 वर्षों से अपने काम के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश में लगे हैं।

ये भी पढ़ें

राजपूतों के इतिहास पर फिल्मों को लेकर सुनील शेट्टी का बेबाक बयान, बोले- बाबर-अकबर पर ही क्यों…

करियर की चुनौतियों पर बोले अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan Career)

हाल ही में 'द इंडिया एक्सप्रेस' के साथ अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में न सिर्फ अपने करियर की चुनौतियों पर खुलकर बात की, बल्कि अपने पिता अमिताभ बच्चन का भावुक अंदाज में बचाव भी किया। अभिषेक ने कहा, उन्हें एक इंसान होने का हक क्यों नहीं है। वो मेरे पिता है।

अभिषेक बच्चन का करियर

अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था। शुरुआत से ही उन पर अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का भारी दबाव रहा। सुपरस्टार के बेटे होने का फायदा जितना चर्चा में रहा, उतना ही नुकसान भी उन्हें आलोचनाओं के रूप में झेलना पड़ा। अभिषेक ने स्वीकार किया कि जब फिल्में नहीं चलतीं और असफलता सार्वजनिक रूप से सामने आती है, तो इंसान का निराश और संशयी होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि बार-बार की नाकामी किसी को भी अंदर से तोड़ सकती है, खासकर तब जब लोग उस गिरावट का मजा लेते दिखाई दें।

कभी निराश नहीं हुए अभिषेक

हालांकि, अभिषेक ने साफ किया कि उन्होंने कभी खुद को कड़वाहट में डूबने नहीं दिया। उनके मुताबिक, जिंदगी ने उन्हें कई बार निराश किया है, लेकिन कई मौकों पर बहुत कुछ दिया भी है। वो मानते हैं कि नकारात्मकता से घिर जाना आसान है, लेकिन उससे बाहर निकलना ही असली चुनौती है। यही वजह है कि वह हर हाल में सकारात्मक सोच बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

अभिषेक ने भावुकता के साथ रखी बात

बात जब माता-पिता पर आई, तो अभिषेक ने बेहद सादगी और भावुकता के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके लिए अमिताभ बच्चन सिर्फ एक महान अभिनेता नहीं हैं, बल्कि एक पिता, परिवार के मुखिया और दादा भी हैं। अभिषेक का कहना था कि समाज अक्सर ये भूल जाता है कि बड़े सितारे भी इंसान होते हैं, जिनकी भावनाएं होती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों लोग ये मान लेते हैं कि अमिताभ बच्चन को इंसान होने, भावुक होने या अपने बेटे की तारीफ करने की इजाजत नहीं है।

अभिषेक ने अमिताभ की तारीफ का किया बचाव (Abhishek Bachchan Defends Amitabh Bachchan Praising Him)

अभिषेक ने ये भी कहा कि उनके माता-पिता उनसे सिर्फ यही उम्मीद रखते हैं कि वो अपना सर्वश्रेष्ठ दें। उनके लिए सफलता या असफलता से ज्यादा मेहनत और ईमानदारी मायने रखती है। यही सोच उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

फिल्म किंग में नजर आएंगे अभिषेक

करियर की बात करें तो बीते कुछ वर्षों में अभिषेक बच्चन की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं। घूमर, आई वांट टू टॉक, बी हैप्पी और कालीधर लापता जैसी फिल्मों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। उनकी आखिरी बड़ी हिट हाउसफुल 5 रही, जिसमें वो कई सितारों के साथ नजर आए थे।

आने वाले समय में अभिषेक बच्चन बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे। वो शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आएंगे, जिसमें सुहाना खान और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा राजा शिवाजी भी उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में शामिल है।

ये भी पढ़ें

‘महिलाएं पिज्जा नहीं होतीं’, 52 की अभिनेत्री के बेबाक बोल, शेफाली शाह बोलीं- मैं हर किसी को खुश नहीं कर सकती

Updated on:
05 Feb 2026 07:10 pm
Published on:
05 Feb 2026 07:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर