बॉलीवुड

पद्मावती छोड़ रणवीर सिंह की ये फिल्म आई सामने, रोहित शेट्टी की इस फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

पद्मावती छोड़ रणवीर सिंह की ये फिल्म आई सामने, रोहित शेट्टी की इस फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज
2 min read
Dec 07, 2017
simmba
simmba

जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों बॅालीवुड में सबसे चर्चित फिल्म है संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती। इस फिल्म में रणवीर सिंह , दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य किरदारों में दिखने वाले हैं। लेकिन विवादों के चलते ये फिल्म रिलीज होगी या नहीं ये अभी कर तय नहीं हो पाया है। इस फिल्म का लगातार राजपूत करणी सेना विरोध कर रही है।

लेकिन लगता है रणवीर सिंह इस फिल्म से आगे बढ़कर अपनी अगली फिल्म में जुट गए हैं। जी हां आपको याद होगा काफी दिनों से ये खबरें आ रही थी जल्द ही रणवीर सिंह निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करने वाले हैं तो बता दें इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है।

सिम्बा है फिल्म का नाम

जी हां फिल्म का नाम है- सिम्बा। बता दें रणवीर इस फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। आज सुबह इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। बता दें इस फिल्म को करण जौहर और रोहित शेट्टी साथ मिलकर काम करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित करेंगे और रिलायंस एंटरटेनमेंट इसे प्रस्तुत करने जा रही है।

बता दें करण ने सिंबा फिल्म का पहला पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा की,- 8 दिसंबर 2018!! लौट रहे हैं रोहित शेट्टी!!!! सिंबा के रूप में रणवीर सिंह।

वहीं रणवीर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा की,- संग्राम भालेराव अका सिम्बा।

बता दें कि यह फिल्म साउथ की फिल्म टेम्पर का रीमेक है। फिल्म टेम्पर में जूनियर एनटीआर और काजल अग्रवाल लीड रोल में थी।

रणवीर सिंह का करियर

इसके अलावा अगर रणवीर सिंह के करियर की बात करें तो बता दें रणवीर फिल्म पद्मावती में एक में पागल खलनाक आशिक अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उस किरदार में घुसने के लिए रणवीर ने अपनी जी जान लगा दी। सुनने में आया था की इस रोल के लिए उन्होंने खुद को अपने अपार्टमेंट में हफ्तों तक बंद रखा, ताकि वो अपना दिमाग इस किरदार के लिए तैयार कर सकें।

पद्मावती पर रणवीर ने दिया ये बयान

इसके अलावा विवादों के चलते रणवीर ने एक इंटरव्यू में पद्मावती का साथ देते हुए कहा की,- मैं 200 प्रतिशत फिल्म के साथ हूं और अपने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ हूं। इसके बाद उन्होंने बताया की,- उन्हें इस मामले में ज्यादा बोलने से मना किया गया है। जो भी चीजें होंगी वो सब अब ऑफिशियल तरीके से होगा। मेकर्स का मानना है कि मुद्दा बहुत ही संजीदा हो गया है।

रणवीर ने आगे कहा की,- भंसाली जी कभी किसी का दिल नहीं दुखा सकते। वो कभी ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो गलत हो. वो अच्छे इरादों वाले अच्छे इंसान हैं। वो एक फिल्म बनाना चाहते थे जिसपर पूरे देश को गर्व हो। फिल्म को लेकर जो भी हो रहा है वह काफी दुखद है। मैं उस आदमी (भंसाली) के लिए दुख महसूस कर रहा हूं जिसके अच्छे प्रयासों और भावनाओं को किनारे किया जा रहा है। मैं उनसे मिलाना चाहता हूं और गले लगाना चाहता हूं।

Published on:
07 Dec 2017 10:17 am