बॉलीवुड

अजित पवार की मौत के बाद सामने आया वीडियो, रेखा के सामने अमिताभ को लेकर किया था बड़ा खुलासा

Ajit Pawar Video Viral: अजित पवार की मौत को 9 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में अब उनका पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह रेखा के सामने अमिताभ बच्चन के बारे में कुछ कहते नजर आ रहे हैं। इसे उनके चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं।

2 min read
Feb 05, 2026
अजित पवार का पुराना वीडियो हुआ वायरल

Ajit Pawar Video Viral: महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का हाल ही में प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। जैसे ही ये खबर आई हर कोई सन्न रह गया। पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। इस दुखद घड़ी में सोशल मीडिया पर अजित पवार से जुड़ी पुरानी यादें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी बीच उनका एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में अजीत पवार ने रेखा के सामने अमिताभ बच्चन को लेकर कुछ ऐसा कहा था कि हर कोई खुश हो गया था।

ये भी पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई पर तंज कसते हुए कपिल शर्मा ने दिया बेबाक बयान, LIVE इवेंट में बोले- एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर…

अजित पवार का मौत के 9 दिन बाद हुआ वीडियो वायरल (Ajit Pawar Video Viral)

वायरल हो रहा ये वीडियो एक पुराने अवॉर्ड फंक्शन का है। वीडियो में देखा जा सकता है किअजित पवार मंच पर खड़े होकर अपने फिल्मी प्रेम के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि रेखा उनके बगल में ही खड़ी थीं, जब उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "अगर आप मुझसे पूछें कि मेरा सबसे पसंदीदा एक्टर कौन है, तो वह अमिताभ बच्चन हैं।"

अजित पवार ने रेखा को कहा था फेवरेट एक्ट्रेस (Ajit Pawar Favourite actor Amitabh Bachchan)

अजित पवार यहीं नहीं रुके, उन्होंने रेखा की तरफ देखते हुए आगे कहा, "और मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस रेखा जी हैं।" रेखा ने जैसे ही अजित पवार के ये शब्द सुने वह शरमा गईं। अजित पवार ने आगे अपनी पसंदीदा फिल्मों का जिक्र करते हुए 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'घर' जैसी कालजयी फिल्मों का नाम लिया। अजित पवार की यह बेबाकी सुनकर रेखा भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाईं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अजित दादा न सिर्फ एक कड़क नेता थे, बल्कि कला और सिनेमा के भी बड़े पारखी थे।

अजित पवार के वीडियो को देख फैंस हुए खुश (Ajit Pawar Fans happy to watch video)

जिन फिल्मों का जिक्र अजित पवार ने किया, उनमें अमिताभ और रेखा की केमिस्ट्री ने इतिहास रचा था। 'सिलसिला', 'मिस्टर नटवरलाल', 'सुहाग' और 'दो अनजाने' जैसी फिल्मों के जरिए इस जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर दशकों तक राज किया है। अजित पवार के इस पुराने वीडियो ने एक बार फिर उस दौर की यादें ताजा कर दी हैं।

हादसे से टूटा सबका दिल

बता दें, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ हुए इस भीषण विमान हादसे में उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस खबर के सामने आने के बाद मनोरंजन जगत के बड़े सितारों। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और कमल हासन ने भी गहरा दुख जताया था।

ये भी पढ़ें

डेब्यू फिल्म रही फ्लॉप, 12 बार आमिर की ‘लगान’ हुई थी ऑफर, YES करते तो कहलाते सुपरस्टार

Also Read
View All

अगली खबर