बॉलीवुड

आखिर क्यों अक्षय-आमिर-शाहरुख-सलमान, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ नहीं करते काम

आखिर ऐसा किया है जिसके कारण सलमान, शाहरुख, आमिर और अक्षय ने प्रियंका के साथ काम करना बंद कर दिया। जिसकी की वजह आज प्रियंका को बड़े बजट की हिन्दी फिल्में नहीं मिल रही है।

3 min read
Akshay-Aamir-Shahrukh-Salman don't work with Desi Girl Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

नई दिल्ली: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Desi Girl Priyanka Chopra) अपने करियर में बॉलीवुड के ज्यादातर सभी सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकीं हैं। लेकिन कुछ सालों से आपने देखा होगा कि प्रियंका बॉलीवुड के तीनों खानों के अलावा खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ किसी भी फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं। आखिर ऐसा क्या है जिसके कारण सलमान, शाहरुख, आमिर (Salman, Shahrukh, Aamir) और अक्षय ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया। जिसकी की वजह आज प्रियंका को बड़े बजट की हिन्दी फिल्में नहीं मिल रही है। आखिर क्यों ये चारों सितारे प्रियंका के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

अक्षय कुमार- प्रियंका ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी थी। दोनों ने मिलकर कई सफल फिल्में दीं, लेकिन इसी बीच दोनों के रोमांस की खबरें आने लगी, जिसने मामले को बिगाड़ दिया। जिसके बाद ट्विंकल खन्ना के समझाने पर अक्षय ने प्रियंका के साथ काम करना बंद कर दिया। इस तरह से प्रियंका के हाथ से एक स्टार निकल गया।

शाहरुख खान- एक वक्त था जब शाहरुख और प्रियंका ने दो साल लगातार काम किया। दोनों ने अवॉर्ड शो की एंकरिंग और आईपीएल के मैचेस साथ बैठकर देखें थे। जिसके कारण इन दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी। जिसके बाद शाहरुख की पत्नी गौरी इस बात से नाराज हो गई। घर न टूटे ये सोचकर शाहरुख ने भी प्रियंका से दूर रहने में ही भलाई समझी और फिलहाल वे प्रियंका के साथ काम करने के इच्छुक नहीं हैं।

सलमान खान- प्रियंका ने सलमान खान के साथ ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन प्रियंका ने सलमान के साथ मैं और मिसेस खन्ना में काम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सलमान का गुस्सा प्रियंका ने तब और बढ़ा दिया जब उनकी एक फिल्म में प्रियंका ने छोटा-सा रोल निभाने से मना कर दिया। सलमान के पास अपनी डायरी में से प्रियंका का नाम काटने के लिए इतने कारण काफी थे।

बाद में प्रियंका ने सलमान से दोस्ती करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन अब तक सलमान की किसी भी फिल्म में वे फिट नहीं हो पाई हैं। अरसे बाद सलमान का दिल पिघला और उन्होंने 'भारत' फिल्म में प्रियंका को लिया। लेकिन ऐन मौके पर प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद अब शायद ही प्रियंका सलमान के साथ किसी मूवी में नजर आए।

आमिर खान- प्रियंका और आमिर खान ने साथ में अब तक कोई फिल्म नहीं की है। वैसे भी आमिर बहुत कम फिल्में करते हैं और उनकी नायिका बनने का अवसर हर किसी को नहीं मिलता। लेकिन आमिर भी प्रियंका से किसी वजह से नाराज हैं। एक-दो फिल्मों में आमिर के निर्माताओं ने प्रियंका का नाम उन्हें सुझाया था, लेकिन आमिर ने मना कर दिया।

Updated on:
06 Oct 2021 10:58 am
Published on:
06 Oct 2021 10:36 am