Akshay Kumar Upcoming Movie 2024: अक्षय कुमार की बैक-टू-बैक एक नहीं बल्कि 5 बड़ी बजट की फ़िल्में साल 2024 में रिलीज होने को तैयार है।
Akshay Kumar Movie Release Date: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के बाद अक्षय कुमार की 5 बड़ी फ़िल्में साल 2024 में रिलीज होने को तैयार है। एक्टर की लेटेस्ट फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। आगामी फिल्मों को लेकर फिल्म मेकर्स को हिट होने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते हैं, अक्की की अपकमिंग फिल्म का नाम क्या है और ये सभी 5 फिल्में कब रिलीज होंगी?
अक्की की अपकमिंग सरफिरा मूवी का फर्स्ट लुक और टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। ये मूवी 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दर्शक मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में एक्शन स्टार अक्षय कुमार कैमियो रोल करते नजर आएंगे। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। यह एक बड़ी बजट की फिल्म है।
यह एक मल्टी स्टारर मूवी है। इस फिल्म में फ़िल्मी जगत के कई बड़े स्टार नजर आने वाले हैं। फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। बड़े पर्दे पर ‘खेल खेल में’ (Khel Khel Mein) मूवी 6 सितंबर, 2024 को रिलीज होने को तैयार है।
यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। अक्षय की ये फिल्म 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज की जाएगी।
‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म अक्षय कुमार की बड़ी फिल्मों में शामिल है। मूवी मेकर्स इस फिल्म को लेकर काफी तवज्जों दे रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने को रेडी है।