24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब यह सरस्वती की देन है कि… जब सलीम खान ने सुनाई देवी लक्ष्मी और मां सरस्वती की कहानी

Salim Khan Old Interview: सलीम खान साहब का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती की एक कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि सलीम खान ने क्या कहा इस पुराने इंटरव्यू में…

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Feb 24, 2026

salim khan shared devi laxmi and maa saraswati story

सलीम खान साहब का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। (फोटो सोर्स: gaonconnection/instagram)

Salim Khan Old Interview: वेटरन स्क्रीनप्ले राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान, इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। ‘शोले', ‘दीवार', ‘जंजीर', ‘डॉन' और ‘हाथी मेरे साथी' जैसी सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखने वाले 90 वर्षीय सलीम खान को बीती 17 फरवरी को माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों के मुताबिक, उनकी एक छोटी सी सर्जरी (DSA Procedure) की गई है। हालांकि, अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

अस्पताल में मिलने पहुंची फिल्मी हस्तियां

बता दें कि उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद से फिल्मी हस्तियां उनसे मिलने पहुंच रहीं है, जिनमें संजय दत्त, शाहरुख खान, जावेद अख्तर, मलाइका अरोड़ा आदि के नाम शामिल हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनके साथ अपने अनुभवों को भी शेयर कर रहे हैं। जैसे शाहरुख खान ने बताया कि वो आज जो भी हैं सलीम खान की वजह से ही हैं। इसी बीच सलीम खान साहब का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती की एक कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि सलीम खान ने क्या कहा इस पुराने इंटरव्यू में…

सलीम खान ने कहा, दौलत एक झटके में...

GaonConnection को दिए एक पुराने इंटरव्यू में, वेटरन स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान ने कहा था कि दौलत एक झटके में चली जाती है। इससे जुड़ी एक कहानी सुनाते हुए उन्होंने कहा, 'भगवान के पास लक्ष्मी गईं और उनसे कहा… मैंने आपकी बहुत सेवा की है, मुझे कुछ दीजिए, कोई वरदान दीजिए। तो भगवान ने कहा, तुम जिसे चाहो, जो चाहो दे सकती हो, लेकिन छीनने का अधिकार मेरे पास होगा।”

इसके आगे उन्होंने बताया, "सरस्वती को पता चला कि भगवान ने आज लक्ष्मी को कुछ वरदान दिया है। तो वे भी गईं और भगवान से बोलीं, आपने लक्ष्मी को कुछ दिया है, मुझे भी कुछ दीजिए।”

भगवान ने कहा, “तुम जिसे चाहो, जो चाहो दे सकती हो, लेकिन छीनने का अधिकार मेरे पास नहीं होगा।”

अब यह सरस्वती की देन है कि...

आगे सलीम खान ने कहा, "अब यह सरस्वती की देन है कि रफी साहब, मुकेश साहब, किशोर कुमार और सहगल साहब के गाने आज भी चल रहे हैं। उन्हें कोई छीन नहीं सकता। वे बढ़ते ही जाते हैं। ज्ञान जो है, वह बढ़ता ही जाता है। लेकिन दौलत एक झटके में चली जाती है। वह लक्ष्मी की देन है। और यह जो सरस्वती की देन है, जो हमें थोड़ी-सी मिली है, वह कोई छीन नहीं सकता। वह बढ़ती ही जाती है।"

वहीं, Lehren TV को दिए एक पुराने इंटरव्यू में सलीम खान ने फिल्म निर्माताओं और फिल्म जगत के लोगों के खिलाफ फतवा जारी करने की प्रथा के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को ही टारगेट करने के पीछे के तर्क पर सवाल उठाते हुए कहा था, “फतवा सिर्फ फिल्म निर्माताओं या अभिनेताओं के खिलाफ ही क्यों जारी किया जाता है? फिल्म देखने वालों के खिलाफ क्यों नहीं?”

सलीम खान हेल्थ अपडेट

ख़बरों के मुताबिक, सलीम खान की हालत में अब काफी सुधार है और जल्दी ही उनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। इस बीच उनके बच्चे सलमान, सोहेल, अरबाज, अलवीरा और अर्पिता सब उनसे मिलने के लिए समय समय पर अस्पताल पहुंच रहे हैं।