बॉलीवुड

778 स्क्रीन, फिर भी नहीं जुटे दर्शक! हुमा कुरैशी की ‘Baby Do Die Do’ के ओपनिंग डे पर लगा झटका

Baby Do Die Do Box Office Collection Day 1: हुमा कुरैशी की हालिया फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने 778 स्क्रीन पर रिलीज होने के बावजूद ओपनिंग डे पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका।
2 min read
• •
Jul 04, 2026
Baby Do Die Do
Baby Do Die Do( IMDb)

Baby Do Die Do Box Office Collection Day 1: हुमा कुरैशी की मोस्टअवेटेड डार्क कॉमेडी एक्शन थ्रिलर 'Baby Do Die Do' आखिरकार थिएटर में रिलीज हो गई है। हालांकि फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रही। फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में करीब 0.40 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। बड़े बजट की फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर और सीमित स्क्रीन रिलीज का असर इसकी ओपनिंग पर साफ देखने को मिला।

फिल्म को देशभर में लगभग 778 स्क्रीन पर रिलीज किया गया

फिल्म को देशभर में लगभग 778 स्क्रीन पर रिलीज किया गया, लेकिन सुबह और दोपहर के शो में फैंस की मौजूदगी उम्मीद से कम रही। कम ऑक्यूपेंसी के चलते टिकट बिक्री उम्मीद से कमजोर रही, जिससे पहले दिन का कारोबार सीमित रह गया। फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा महानगरों के मल्टीप्लेक्स दर्शकों से आया, जबकि छोटे शहरों में इसकी पकड़ अभी कमजोर नजर आई।

बता दें, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का 0.40 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन टैक्स जोड़ने के बाद करीब 0.48 करोड़ रुपये ग्रॉस माना जा रहा है। बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी फिल्म की असली परीक्षा पहले वीकेंड में होती है। ऐसे में शनिवार और रविवार की कमाई ये तय करेगी कि फिल्म आगे मजबूत पकड़ बना पाएगी या नहीं।

फिल्म की अनोखी कहानी, डार्क ह्यूमर और एक्शन

इसके साथ ही, टिकट खिड़की पर शुरुआत धीमी रही, लेकिन फिल्म देखने वाले शुरुआती दर्शकों की प्रतिक्रियाएं उत्साहजनक बताई जा रही हैं। खास तौर पर हुमा कुरैशी की परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। बता दें, फिल्म में उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जो सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन खतरनाक अंडरवर्ल्ड की परिस्थितियों का डटकर सामना करती है। उनके एक्टिंग को संवेदनशील, प्रभावशाली और भावनात्मक बताया जा रहा है।

फिल्म की अनोखी कहानी, डार्क ह्यूमर और एक्शन का कॉम्बो कुछ दर्शकों को पसंद आ रहा है। अब मेकर्स की उम्मीदें पॉजीटिव वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी हैं। यदि वीकेंड में दर्शकों की संख्या बढ़ती है, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

Updated on:
04 Jul 2026 11:41 am
Published on:
04 Jul 2026 11:39 am
Also Read
View All
‘लोग आज भी सवाल करते हैं’, सलमान खान की मां का रोल निभाने पर सोनाली कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, तब्बू से है इसका कनेक्शन

‘अक्षय कुमार को क्यों नहीं कहा देश छोड़ने को?’, आमिर के भांजे इमरान खान के नोटिस पर यूजर ने किया कमेंट तो लोगों ने बताया अंतर

अवंतिका मलिक से अलगाव, फ्लॉप फिल्मों और नेपोटिज्म की बहस तक, आमिर खान के भांजे इमरान खान की जिंदगी से जुड़े विवाद

अजमल कसाब की ‘मटन बिरयानी’ वाली कहानी पर उज्जवल निकम ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों बनाई थी झूठी कहानी, फिल्म ‘प्रहार’ में खुलेंगे कई राज

आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले सलमान खान, कहा- डेटिंग लाइफ पर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन खुश हूं