बॉलीवुड

धीरेंद्र शास्त्री के वो 5 विवादित बयान जिससे इंडस्ट्री पर किए थे तीखे प्रहार, मचा था बवाल

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अक्सर ऐसे बयान दे जाते हैं जो विवाद खड़ा कर देते हैं। इस बार भी यही हुआ उन्होंने छत्रपति शिवाजी पर जो कहा उससे रितेश देशमुख का गुस्सा बाहर निकल आया। इसी बीच अब चर्चा उनके उन 5 विवादों की हो रही है जो उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर दिए थे। इन विवादों ने आग में घी डालने का काम किया था…

3 min read
Apr 27, 2026
धीरेंद्र शास्त्री के 5 विवादित बयान

Dhirendra Shastri controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बेबाक अंदाज और कड़े बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे हंगामा मच गया है उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध लड़ते-लड़ते पूरी तरह थक गए थे। उनके इसी दावे को इतिहास से छेड़छाड़ माना जा रहा है, जिसपर रितेश देशमुख ने भी तीखा रिएक्शन दिया है। लेकिन यह एक बार नहीं है जब उन्होंने ऐसी बयानबाजी की हो, आइये जानते हैं उनके 5 सबसे विवाादित बयान जो बाबा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर दिया था, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी और हंगामा मच गया था।

ये भी पढ़ें

‘राजेश खन्ना करते थे भद्दी टिप्पणी और गंदी हरकतें’ प्रेग्नेंसी के दौरान मौसमी चटर्जी को एक्टर ने किया था बेइज्जत

धीरेंद्र शास्त्री के 5 विवादित बयान (Dhirendra Shastri 5 controversial statements)

1. "लोगों को गलत दिशा में ले जा रहा बॉलीवुड"

बाबा का सबसे पहला और बड़ा आरोप यह था कि आज का सिनेमा समाज को गुमराह कर रहा है। फिल्मों और वेब सीरीज में जो कंटेंट परोसा जा रहा है, वह युवाओं की मानसिकता पर गहरा और नकारात्मक असर डाल रहा है। बाबा के मुताबिक, मनोरंजनकी आड़ में परोसी जा रही चीजें भविष्य की पीढ़ी को बिगाड़ रही हैं।

2. भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर प्रहार

धीरेंद्र शास्त्री ने दूसरी बड़ी टिप्पणी सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को लेकर की थी। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड अक्सर ऐसे विषयों को चुनता है जो हमारी सदियों पुरानी परंपराओं और मूल्यों के खिलाफ होते हैं। मनोरंजन के नाम पर धर्म का मजाक उड़ाना या उसे कमजोर दिखाना अब एक चलन बन गया है, जो बर्दाश्त के बाहर होता जा रहा है।

3. "सितारे नहीं, संत बनें आदर्श"

तीसरी बात जो उन्होंने कही, उसने फिल्मी फैंस को थोड़ा चौंका दिया था। बाबा ने सवाल उठाया था कि हम हीरो-हीरोइनों को अपना आदर्श क्यों मानते हैं? उन्होंने कहा कि समाज को अपने रोल मॉडल संतों, समाजसेवियों और उन लोगों में ढूंढने चाहिए जो देश के लिए काम करते हैं, न कि उन लोगों में जो पर्दे पर सिर्फ अभिनय करते हैं।

4. ड्रग्स और गलत जीवनशैली का बढ़ावा

चौथी टिप्पणी में उन्होंने बॉलीवुड के ग्लैमरस लाइफस्टाइल पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्मों में जिस तरह से ड्रग्स, शराब और अनैतिक जीवनशैली को 'कूल' दिखाकर पेश किया जाता है, उससे युवा आकर्षित होकर गलत रास्तों पर भटक रहे हैं। यह ग्लैमर असली नहीं, बल्कि एक छलावा है।

5. सनातन धर्म की छवि से खिलवाड़

आखिरी और सबसे तीखा बयान ये दिया था कि कुछ खास फिल्में और सीरीज जानबूझकर सनातन धर्म की छवि को गलत तरीके से पेश करती हैं। बाबा का मानना है कि इससे करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचती है और समाज में धर्म के प्रति गलत धारणा बनती है।

दो धड़ों में बंटा सोशल मीडिया

धीरेंद्र शास्त्री के इन बयानों ने जनता को दो हिस्सों में बांट दिया था। जहां एक तरफ उनके लाखों समर्थक इन दावों को सौ फीसदी सच माना था और बॉलीवुड के बॉयकॉट की बात करने लगे थे वहीं दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का कहना था कि सिनेमा केवल समाज का आईना होती हैं और हर चीज को धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

रितेश देशमुख का फूटा धीरेंद्र शास्त्री पर गुस्सा (Riteish Deshmukh angry on Dhirendra Shastri)

वहीं, अब उन्होंने जो शिवाजी महाराज पर बयान दिया है उस पर रितेश देखमुख ने कहा है कि शिवाजी महाराज की विरासत को कमतर दिखाने की ऐसी बेकार कोशिशें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और कोई भी आकर कुछ भी बकवास नहीं कर सकता। एक्टर का गुस्सा अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, लेकिन बता दें धीरेंद्र शास्त्री ने अब इस पूरे मामले के बाद माफी भी मांग ली है।

ये भी पढ़ें

राघव चड्ढा के BJP जॉइन के बीच कुमार विश्वास का पोस्ट वायरल, ‘महाभारत’ की इन पंक्तियां से दिया बड़ा संकेत?
Published on:
27 Apr 2026 09:23 am
Also Read
View All