27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राजेश खन्ना करते थे भद्दी टिप्पणी और गंदी हरकतें’ प्रेग्नेंसी के दौरान मौसमी चटर्जी को एक्टर ने किया था बेइज्जत

Moushumi Chatterjee: एक समय था जब राजेश खन्ना और मौसमी चटर्जी दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन फिर एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना से दूरी बना ली थी। उनका कहना था कि मजाक-मजाक में वह भद्दे कमेंट कर देते थे।

2 min read
Google source verification
rajesh khanna used to make lewd comments dirty acts he insulted Moushumi Chatterjee during pregnancy

राजेश खन्ना और मौसमी चटर्जी

Moushumi Chatterjee On Rajesh Khanna: हिंदी सिनेमा की सबसे चुलबुली और बेबाक अभिनेत्रियों में शुमार मौसमी ने उस दौर में अपनी पहचान बनाई जब बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां अपनी शादी की बात छिपाया करती थीं, लेकिन मौसमी ने न केवल शादी के बाद डेब्यू किया, बल्कि एक सफल करियर भी बनाया।, लेकिन इसी बीच उनके और सुपरस्टार राजेश खन्ना से जुड़ा एक पुराना विवाद फिर से चर्चा में है।

राजेश खन्ना का वो 'घटिया' सवाल (Moushumi Chatterjee Angry On Rajesh Khanna)

राजेश खन्ना और मौसमी चटर्जी ने 'हमशक्ल' और 'प्रेम बंधन' जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया। पर्दे पर इस जोड़ी को बहुत पसंद किया गया, लेकिन असल जिंदगी में उनके रिश्ते उतने अच्छे नहीं थे। 'लहरें रेट्रो' को दिए एक इंटरव्यू में मौसमी ने खुलासा किया था कि राजेश खन्ना की कुछ आदतों और उनकी जुबान की वजह से वह काफी परेशान रहती थीं।

मौसमी ने बताया था कि एक बार जब वह प्रेग्नेंट थीं, तो राजेश खन्ना ने उनसे बेहद भद्दा और निजी सवाल पूछ लिया था। राजेश खन्ना ने मौसमी से पूछा था कि "तुम्हारे पेट में जो बच्चा है, वो तुम्हारे पति जयंत मुखर्जी का है या विनोद मेहरा का या फिर किसी और का?" बता दें कि उस दौर में मौसमी और विनोद मेहरा की दोस्ती को लेकर काफी अफवाहें उड़ा करती थीं, जिसका फायदा उठाकर राजेश खन्ना ने यह तंज कसा था।

मौसमी का करारा पलटवार

मौसमी चटर्जी अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। राजेश खन्ना की यह बात सुनकर वह चुप नहीं रहीं। उन्होंने तुरंत काका राजेश खन्ना को जवाब देते हुए पूछा, "अच्छा, तो फिर आप यह बताइए कि डिंपल कपाड़िया की जो बेटियां हैं, वो आपकी हैं या ऋषि कपूर की?" यह सुनकर राजेश खन्ना सन्न रह गए थे। मौसमी के इस जवाब ने सुपरस्टार को आईना दिखा दिया था और वह बुरी तरह तिलमिला गए थे।

मौसमी ने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि राजेश खन्ना एक बेहतरीन अभिनेता तो थे, लेकिन एक इंसान के तौर पर उनकी टिप्पणियां अक्सर गंदी और अपमानजनक होती थीं। इसी वजह से उन्होंने राजेश खन्ना के साथ काम करने से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।

शादी और करियर का सफर

मौसमी चटर्जी की जिंदगी काफी फिल्मी रही है। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में जयंत मुखर्जी से शादी कर ली थी और शादी के बाद ही बॉलीवुड में 'हमशक्ल' (1972) से कदम रखा। उन्होंने 'अनुराग', 'घर परिवार' और 'भोला भाला' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीता। आज भी लोग उनकी संजीदा एक्टिंग और उनकी प्यारी मुस्कान के दीवाने हैं। मौसमी चटर्जी का यह किस्सा याद दिलाता है कि वह न केवल एक शानदार कलाकार हैं, बल्कि एक ऐसी महिला भी हैं जो अपने सम्मान के लिए सुपरस्टार से भी भिड़ने की हिम्मत रखती हैं।