
bhumi pednekar: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ और कियारा की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में 7 फरवरी को हुई थी। इसके बाद जोड़े ने मुंबई के सेंट रेजिस होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया जहां बड़े बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। वैसे तो सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, वरुण धवन जैसे कई स्टार्स शामिल हुए थे, लेकिन भूमि एक खास वजह से चर्चा में रहीं। दरअसल में अदाकारा का प्राइवेट मूमेंट कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद ये आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया।
वायरल हो रहे वीडियो में भूमि एक शख्स को कार में किस करती नजर आ रही हैं। एक शख्स उन्हें कार तक छोड़ने आता है और जैसे ही भूमि बेठती हैं वो शख्स अंदर जाकर उन्हें गुड बाय किस करता है।
दोनों का ये किस वाला पल कैमरे में दोनों कैद हो जाता है। इसके बाद फैंस ये जानने के लिए आतुर हो गए कि आखिर ये शख्स कौन है तो चलिए हम आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें- एक्टिंग छोड़ आदित्य रॉय कपूर करने लगे होटल में काम !
वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स यश कटारिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यश कटारिया (Yash Kataria) 28 साल के हैं जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। वह इंडिया बेस्ड कारोबारी हैं।
इन्हें अक्सर रकुल प्रीत और जैकी भगनानी के साथ देखा जाता है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूमि और यश रिलेशनशिप में हैं। भूमि सोशल मीडिया पर यश को फॉलो करती हैं, हालांकि उनका अकाउंट प्राइवेट है।
भूमि पेडनेकर हाल ही में गोविंदा नाम मेरा फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और विक्की कौशल भी थे। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो भक्षक, द लेडी किलर और भीड़ नाम से उनकी फिल्में आने वाली हैं। भक्षक में भूमि एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- पति को याद कर छल्के मंदिरा बेदी के आंसू