बॉलीवुड

वॉल पेंटिंग के साथ लड़कों की घिनौनी हरकत देख भड़कीं भूमि पेडनेकर, बोलीं- यही आगे चलकर यौन उत्पीड़न करेंगे

Bhumi Pednekar Angry On wall painting video: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विचलित करने वाले वीडियो पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कुछ युवक एक महिला की वॉल पेंटिंग के सामने अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। भूमि ने इसे देश के युवाओं की बीमार मानसिकता बताते हुए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए और भी सख्त कानूनों की मांग की है। जानिए क्या है पूरा मामला…
3 min read
May 25, 2026
Bhumi Pednekar Angry On pool wall painting video youths vulgar mindset actress said shame sexually assault
भूमि पेडनेकर का फूटा गुस्सा

Bhumi Pednekar On wall painting video: आज हमारा समाज तरक्की के चाहे जितने दावे कर ले, लेकिन जब अखबार के पन्नों पर किसी मासूम बेटी की अस्मत लुटने या दहेज के लालच में किसी युवा महिला की जान जाने की खबर छपती है, तो इंसानियत शर्मसार हो जाती है। हाल ही में भोपाल में एक 33 साल की पढ़ी-लिखी महिला की दहेज उत्पीड़न के कारण हुई संदिग्ध मौत ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया था। अभी लोग इस सदमे से उभरे भी नहीं थे कि इंटरनेट पर पुरुषों की बीमार मानसिकता का एक और घिनौना सबूत सामने आ गया है। इस विचलित कर देने वाले वीडियो को देखकर बॉलीवुडएक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने समाज की इस 'मानसिक महामारी' पर तीखा प्रहार किया है।

दीवार पर अश्लील हरकतों पर फूटा भूमि का गुस्सा (Bhumi Pednekar On wall painting video)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के 'Tube Indian' अकाउंट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक एक स्विमिंग पूल के पास दीवार पर बनी एक महिला की पेंटिंग (वॉल पेंटिंग) के सामने खड़े होकर बेहद अश्लील और भद्दे इशारे करते नजर आ रहे हैं। इस बकवास हरकत को देखकर नेटिजन्स लगातार अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

भूमि पेडनेकर ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, "यह है हमारे देश के युवाओं की असली मानसिकता। ये वही लोग हैं जो आगे चलकर बच्चियों और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करेंगे। हम इस समय एक भयानक मानसिक महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। अब सिर्फ सोशल मीडिया पर बातें करना या शर्मिंदगी जताना काफी नहीं है। हमें इस गंदगी को रोकने के लिए और सख्त कानून चाहिए, और सख्त कानून चाहिए, और सख्त कानून चाहिए।"

दरिंदगी पर रो पड़ा था एक्ट्रेस का दिल (Bhumi Pednekar statements on women safety laws)

यह पहली बार नहीं है जब भूमि ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों पर खुलकर अपनी आवाज उठाई है। इसी साल जनवरी में, दिल्ली से आई एक खबर ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था, जहां 10, 13 और 14 साल के तीन नाबालिग लड़कों ने एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप जैसी हैवानियत को अंजाम दिया था। उन दोषियों को 'राक्षस' बताते हुए भूमि ने कहा था कि हमारा समाज पूरी तरह नाकाम हो रहा है, क्योंकि अपराधियों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं बचा है।

भूमि के अलावा कंगना रनौत और रिद्धि डोगरा जैसी अभिनेत्रियों ने भी हाल के दिनों में महिलाओं की सुरक्षा, शादी में मिलने वाली प्रताड़ना और महिलाओं की आजादी जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है।

DCP बनकर पर्दे पर भी अपराधियों को धूल चटा चुकी हैं भूमि (Delhi minor gangrape case Bhumi Pednekar reaction 2026)

अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरुआत आयुष्मान खुराना के साथ सुपरहिट फिल्म 'दम लगा के हईशा' से की थी। हाल ही में वे प्राइम वीडियो की मशहूर सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज 'दलदल' में नजर आई थीं, जो 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। अमृत राज गुप्ता के निर्देशन में बनी इस सीरीज में भूमि ने 'DCP रीटा फरेरा' का एक बेहद कड़क किरदार निभाया था, जो समाज के खूंखार अपराधियों और सीरियल किलर का खात्मा करती है। इस सीरीज में उनके साथ आदित्य रावल और समारा तिजोरी जैसे कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किया था।

Updated on:
25 May 2026 09:12 am
Published on:
25 May 2026 09:02 am
Also Read
View All
‘मैं सबको खुश नहीं करता’, राम मंदिर चोरी मामले में मुगलों पर विवादित बयान देने के बाद बोले अनुपम खेर, ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

‘फ्री फिलिस्तीन’ पर मजाक करना सैफ अली खान को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dhamaal 4 Box Office Collection: वीकेंड पर फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी ‘धमाल 4’, जानें अजय की फिल्म की कमाई

Deepika Padukone को छोड़ने के वायरल हो रहे दावे पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर करके बताया सच

आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के ‘ब्रांड एंबेसडर’ वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ‘आप भी चार शादी कर लीजिए’