बॉलीवुड

‘ये पैसे का खेल है बाबू भैया’, भारत छोड़ने पर बोलीं रिमी सेन, सलमान की एक्ट्रेस का लुक देख हैरान हुए लोग

Rimi Sen on Leaving India and Settled in Dubai: कभी बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस हुआ करतीं रिमी सेन अब भारत छोड़ दुबई में बस गई हैं। इस पर बात करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Feb 05, 2026
Rimi Sen (सोर्स- एक्स)

Rimi Sen on Leaving India & Settled in Dubai: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर हो चुकीं अभिनेत्री रिमी सेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म या ग्लैमरस अवतार की वजह से नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी को लेकर दिए गए बेबाक बयानों के कारण। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो भारत छोड़कर दुबई में बसने, पैसे की अहमियत और करियर को लेकर खुलकर बात करती नजर आईं। इस वीडियो ने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें

पिता अमिताभ बच्चन को लेकर छलका अभिषेक का दर्द, बोले- मेरे पिता को इंसान होने की इजाजत क्यों नहीं?

दुनिया पैसे से चलती है- रिमी सेन (Rimi Sen on Leaving India & Settled in Dubai)

रिमी सेन ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने जिंदगी में एक बात अच्छे से सीख ली है- दुनिया पैसे से चलती है। उनका मानना है कि अगर आर्थिक मजबूती नहीं है तो समाज में सम्मान भी मुश्किल हो जाता है। इसी सोच ने उन्हें ये फैसला लेने पर मजबूर किया कि वह भारत छोड़कर बाहर जाकर अपने सपनों को नई दिशा दें। उन्होंने कहा, 'मैंने लाइफ में एक ही चीज सीखी है…ये पैसों का खेल है बाबू भैया। पैसे के आगे कुछ नहीं है। अगर लाइफ में पैसे कमाने हैं तो सपने फॉलो करो। जितना हो सके पैसे कमाओ…पैसे नहीं है तो इज्जत नहीं। हम सब अपना देश छोड़कर पैसे कमाने ही आए हैं।'

बड़े सितारों के साथ रिमी ने किया था काम

एक दौर में ‘हंगामा’, ‘धूम’, ‘गोलमाल’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकीं रिमी सेन ने सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। बावजूद इसके, वह लंबे समय से फिल्मी पर्दे से गायब हैं। अब यह साफ हो चुका है कि रिमी ने अभिनय की दुनिया को पूरी तरह अलविदा कह दिया है और दुबई में एक नया करियर शुरू किया है।

रियल एस्टेट में काम कर रहीं रिमी

दुबई में रिमी सेन अब रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय हैं और एक प्रोफेशनल रियल एस्टेट एजेंट के तौर पर काम कर रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने दुबई के सिस्टम की जमकर तारीफ की। उनके मुताबिक, दुबई में कामकाज का ढांचा बेहद साफ और अनुशासित है। एजेंट, एजेंसी और डेवलपर- सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां जानते हैं, जिससे काम सुचारू रूप से चलता है। यही वजह है कि उन्हें वहां काम करना ज्यादा आसान और पारदर्शी लगता है।

रिमी ने भारत की नीतियों और टैक्स सिस्टम पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि भारत में नीतियां तेजी से बदलती हैं, जिससे बिजनेस करने वालों को परेशानी होती है। कई तरह के टैक्स और जटिल नियम आम आदमी और उद्यमियों दोनों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। इसके उलट, दुबई में सरकार का फोकस लोगों की जिंदगी को बेहतर और आरामदायक बनाने पर है, जहां हर धर्म और समुदाय के लिए जगह है।

लुक को लेकर भी चर्चाओं में रिमी सेन

इसके अलावा, रिमी सेन अपने लुक को लेकर भी चर्चा में रही हैं। लंबे समय बाद जब वो सार्वजनिक रूप से नजर आईं, तो प्लास्टिक सर्जरी को लेकर अटकलें लगने लगीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कोई सर्जरी नहीं कराई है, बल्कि स्किन केयर ट्रीटमेंट्स जैसे फिलर्स, बोटॉक्स और पीआरपी का सहारा लिया है। उनका कहना है कि उम्र के साथ खुद का ख्याल रखना गलत नहीं है और लोग अक्सर बिना वजह कयास लगाने लगते हैं।

ये भी पढ़ें

‘महिलाएं पिज्जा नहीं होतीं’, 52 की अभिनेत्री के बेबाक बोल, शेफाली शाह बोलीं- मैं हर किसी को खुश नहीं कर सकती

Updated on:
05 Feb 2026 08:46 pm
Published on:
05 Feb 2026 08:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर