बॉलीवुड

धर्मेंद्र के निधन के 6 महीने बाद छलका बोमन ईरानी का दर्द, यादें सुन नम हुईं आंखें

Boman Irani Recalls Emotional Meet With Late Actor Dharmendra: धर्मेंद्र के निधन के 6 महीनों बाद भी बोमन ईरानी का दर्द कम नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र के साथ बिताए हुए खूबसूरत पल उनकी यादों में आज भी ताजा हैं।
2 min read
May 21, 2026
धर्मेंद्र के निधन के 6 महीने बाद छलका बोमन ईरानी का दर्द, यादें सुन नम हुईं आंखें
बोमन ईरानी (फोटो सोर्स: X के @bomaniraniFanpaes.अकाउंट द्वारा)

Boman Irani Recalls Emotional Meet With Late Actor Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर बोमन ईरानी ने हाल ही में दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र और कॉमेडियन सतीश शाह को मिले पद्म अवॉर्ड पर खुशी व्यक्त करते हुए कुछ ऐसी बातें कहीं जो दिल को छू गईं। IANS के साथ एक खास बातचीत में उन्होंने इन दोनों दिग्गजों के साथ अपनी यादें शेयर कीं और ये भी कहा कि हैरानी है कि ये सम्मान उन्हें पहले क्यों नहीं मिला।

वो सबसे प्यारे, सबसे हैंडसम और सबसे चार्मिंग इंसान थे

बोमन ईरानी ने धर्मेंद्र के बारे में बेहद इमोशनल होकर कहा कि वो सबसे प्यारे, सबसे हैंडसम और सबसे चार्मिंग इंसान थे जिनसे वो कभी मिले। उनकी आवाज में दया थी, प्यार था और जब भी वो किसी से मिलते थे तो सामने वाले को ऐसा लगता था जैसे उनकी मौजूदगी से धर्मेंद्र खुद खुश हो गए हों।

बता दें, बोमन ने एक खास पल याद किया जब धर्मेंद्र ने उनसे हाथ मिलाया और फिर प्यार से अपना हाथ उनके चेहरे पर रख दिया। उन्होंने कहा कि ये छोटा-सा इशारा था लेकिन उनका पूरा चेहरा कांप गया। वो पल इतना इमोशनल था कि वो कभी नहीं भूल सकते। साथ ही, सतीश शाह के बारे में बोमन ने कहा कि वो हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहते थे। उन्होंने कहा कि उनकी कमी महसूस होती है।

अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया

इस साल जनवरी में घोषित पद्म अवॉर्ड्स में दिवंगत धर्मेंद्र और सतीश शाह को भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र ने 'शोले', 'चुपके चुपके' और 'सत्यकाम' जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी। तो वहीं सतीश शाह ने 'जाने भी दो यारो', 'मैं हूं ना' और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसी यादगार कृतियों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, बोमन ईरानी जल्द ही राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ 'पेड्डी' में नजर आएंगे जो 4 जून को रिलीज होगी। बोमन ईरानी की ये बातें बताती हैं कि असली स्टार्स वे होते हैं जो अपने प्यार और विनम्रता से दिलों पर राज करते हैं और धर्मेंद्र और सतीश शाह यही थे।

Updated on:
21 May 2026 06:28 pm
Published on:
21 May 2026 05:35 pm