बॉलीवुड

‘क्या बकवास है?’ Money Heist के ‘Bella Ciao’ रीक्रिएशन पर भड़के फैंस, Dhamaal 4 को जमकर किया ट्रोल

Dhamaal 4 controversy: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर धमाल 4 में Money Heist के फेमस गाने 'Bella Ciao' के रीक्रिएटेड वर्जन को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। जानिए दर्शकों ने क्या कहा और फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है।
2 min read
Jul 10, 2026
Dhamaal 4
Dhamaal 4 social media reaction (this photo from x:@trendkia)

Dhamaal 4 review: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर 'धमाल 4' रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज Money Heist के फेमस ट्रैक 'Bella Ciao' के रीक्रिएटेड वर्जन के यूज को लेकर मेकर्स को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार, 10 जुलाई को रिलीज हुई 'धमाल 4' में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर लीड रोल में हैं। बता दें, फिल्म को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। जहां कुछ लोगों ने इसे हल्की-फुल्की एंटरटेंमेट कॉमेडी बताया, तो वहीं कई दर्शकों ने इसे फ्रेंचाइजी का कमजोर सीक्वल करार दिया।

'Bella Ciao' के रीक्रिएटेड वर्जन पर उठे सवाल

फिल्म में खजाने की खोज वाले एक सीन के दौरान Money Heist के फेमस ट्रैक बेला सियाओ का रीक्रिएटेड वर्जन यूज किया गया है। यही हिस्सा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। कई यूजर्स का कहना है कि इस फेमस गाने का यूज फिल्म में प्रभावशाली नहीं लगा और इसे बेहतर तरीके से पेश किया जाना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा, "ये क्या है? 'बेला सियाओ' जैसे आइकॉनिक गाने को फनी बैकग्राउंड म्यूजिक बना दिया गया।" तो वहीं दूसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी, "क्या बकवास है ये?" एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि "इस सीन के बाद टॉम क्रूज के भी 99 मिस्ड कॉल्स आ गए होंगे।"

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

फिल्म में Bella Ciao के इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स से भी बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। फिल्म 'धमाल 4' के लिए कहा गया कि फिल्म पहले की तरह शोर-शराबे और हल्के-फुल्के अंदाज में आगे बढ़ती है, लेकिन इस बार इसमें सबसे खास जो थी कॉमेडी वो कमजोर पड़ गई है।

फिल्म में जावेद जाफरी और संजय मिश्रा के एक्टिंग की सराहना की गई है। क्रिटिक्स के अनुसार, उनकी परफॉर्मेंस भी ट्रेजर हंट की कहानी को पूरी तरह रोचक बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है इमसें और दिलचस्प मोड़ लाए जा सकते थे।

Updated on:
10 Jul 2026 07:05 pm
Published on:
10 Jul 2026 06:38 pm