बॉलीवुड

धर्मेंद्र के पद्म विभूषण पुरस्कार पर भावुक हुईं बेटी ईशा देओल, बोलीं- काश पापा आज हमारे साथ होते

Esha Deol On Dharmendra Padma Vibhushan: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से नवाजा गया। अब बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करते हुए कहा है कि काश पापा आद जिंदा होते।

2 min read
May 26, 2026
Esha Deol On Dharmendra Padma Vibhushan (सोर्स- एक्स)

Esha Deol On Dharmendra Padma Vibhushan: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका नाम और उनकी विरासत आज भी करोड़ों दिलों में जिंदा है। छह दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी सफर में हिंदी सिनेमा को अनगिनत यादगार फिल्में देने वाले धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में हुए इस खास समारोह में जब हेमा मालिनी ने अपने पति की ओर से यह सम्मान स्वीकार किया तो माहौल भावुक हो उठा।

ये भी पढ़ें

हिंदू लड़की से शादी करते ही कोरियोग्राफर पर लगा ‘जिहाद’ का आरोप, मुदस्सर खान ने अब बयां किया दर्द

हेमा मालिनी काफी भावुक नजर आईं (Esha Deol On Dharmendra Padma Vibhushan)

इस पल ने सिर्फ देओल परिवार ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र के चाहने वालों की आंखें भी नम कर दीं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में हेमा मालिनी भावुक नजर आईं, वहीं छोटी बेटी अहाना देओल भी खुद को संभाल नहीं पाईं। इस पूरे मौके ने एक बार फिर धर्मेंद्र की यादों को ताजा कर दिया।

ईशा देओल ने लिखा भावुक संदेश

धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने बताया कि परिवार को इस बात का अफसोस है कि धर्मेंद्र खुद इस सम्मान को लेने के लिए मौजूद नहीं थे। ईशा ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि अगर वो आज यहां होते तो हमेशा की तरह सफेद शर्ट और ब्लू सूट में बेहद हैंडसम लगते और किसी बच्चे की तरह इस सम्मान को लेकर उत्साहित दिखाई देते।

ईशा ने ये भी कहा कि उनकी मां ने पूरे परिवार की ओर से यह सम्मान स्वीकार किया, जबकि अहाना ने वहां मौजूद होकर अपने पिता के लिए तालियां बजाईं। इस दौरान परिवार के हर सदस्य ने धर्मेंद्र को बेहद करीब से महसूस किया।

समारोह में छलक पड़े अहाना के आंसू

राष्ट्रपति भवन में हुए इस समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही हेमा मालिनी मंच पर पहुंचीं और धर्मेंद्र के लिए पद्म विभूषण स्वीकार किया, उसी दौरान अहाना देओल भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की।

हेमा मालिनी ने समारोह से पहले भी इस पल को बेहद भावुक बताया था। उन्होंने कहा था कि पूरा परिवार इस सम्मान से गर्व महसूस कर रहा है। ईशा भी इस समारोह में आना चाहती थीं, लेकिन किसी वजह से पहुंच नहीं सकीं।

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा सितारों में रहे जिन्होंने रोमांस, एक्शन और इमोशन हर किरदार में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सत्यकाम’, ‘धरम वीर’ और ‘सीता और गीता’ जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

फिल्मों में आने से पहले धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हुई थी, जिनसे उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं। बाद में उन्होंने अभिनेत्री हेमा मालिनी से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हुईं।

आखिरी दिनों में बिगड़ी थी तबीयत

90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस दौरान सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें भी फैल गई थीं। हालांकि बाद में परिवार ने इन खबरों को गलत बताया था।

अस्पताल से लौटने के बाद धर्मेंद्र ने परिवार के बीच आखिरी सांस ली। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ थी, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई। भले ही धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका नाम हिंदी सिनेमा के इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

ये भी पढ़ें

‘अच्छी बहू बनकर रहो’ वाली सोच ने छीन लीं ट्विशा शर्मा की सांसें? मौत ने खड़े कर दिए समाज पर कई सवाल
Published on:
26 May 2026 09:43 am
Also Read
View All