25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अच्छी बहू बनकर रहो’ वाली सोच ने छीन लीं ट्विशा शर्मा की सांसें? मौत ने खड़े कर दिए समाज पर कई सवाल

Twisha Sharma Death Case Analysis: ट्विशा शर्मा के मामले ने एक बार फिर समाज में एक नई बहस छेड़ दी है। क्या हम लड़कियों को सब कुछ ठीक करने वाली सोच थोप देते हैं?

2 min read
Google source verification
Twisha Sharma Death Case Analysis

Twisha Sharma Death Case Analysis (सोर्स- एक्स)

Twisha Sharma Death Case Analysis: समाज में बेटियों को बचपन से ही एक बात सिखाई जाती है- 'घर बसाना है, रिश्ते निभाने हैं, चाहे कितना भी दर्द क्यों न सहना पड़े।' कई लड़कियां इसी सोच के साथ बड़ी होती हैं कि शादी के बाद चाहे हालात कितने भी खराब हों, उन्हें एडजस्ट करना ही होगा।

लेकिन यही सोच कब किसी की जिंदगी पर भारी पड़ जाए, इसका अंदाजा शायद किसी को नहीं होता। ट्विशा शर्मा का मामला भी कुछ ऐसा ही नजर आता है, जिसने पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है। समाज की इसी सोच पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

ट्विशा शर्मा की मौत ने खड़े किए कई सवाल (Twisha Sharma Death Case Analysis)

इस केस में अब तक चल रहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विशा शर्मा की शादीशुदा जिंदगी सामान्य नहीं थी। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से मानसिक तनाव और रिश्तों में चल रही परेशानियों से जूझ रही थीं। उनके माता-पिता भी इन हालात से पूरी तरह अनजान नहीं थे, लेकिन समाज और रिश्तों को बचाने की सोच शायद बेटी के दर्द से ज्यादा भारी पड़ गई। यही वजह रही कि ट्विशा लगातार समझौता करती रहीं।

भारतीय परिवारों में अक्सर बेटियों को यही समझाया जाता है कि शादी एक बार होती है और उसे हर हाल में निभाना चाहिए। अगर रिश्ते में तकलीफ हो तो लड़की को ही ज्यादा धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। 'थोड़ा और एडजस्ट कर लो', 'समय के साथ सब ठीक हो जाएगा' और 'लोग क्या कहेंगे' जैसी बातें कई लड़कियों की जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। लेकिन मानसिक प्रताड़ना और लगातार दबाव इंसान को अंदर से तोड़ देता है।

आवाज उठाने से डरने लगती हैं लड़कियां

रिपोर्ट्स के अनुसार ट्विशा ने अपने करीबियों से शादी के बाद हुए दुर्व्यवहार का जिक्र भी किया था। कहा जा रहा है कि हनीमून के दौरान उनके साथ बुरा व्यवहार हुआ था। इसके बावजूद परिवार ने रिश्ते को बचाने की कोशिश जारी रखी। भारतीय समाज में तलाक को आज भी कई लोग असफलता की तरह देखते हैं। यही वजह है कि कई लड़कियां तकलीफ में होने के बावजूद आवाज उठाने से डरती हैं।

ट्विशा शर्मा का मामला इसी सोच का आईना

ट्विशा शर्मा का मामला सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं बल्कि उस सोच का आईना है जिसमें 'अच्छी लड़की' बनने का दबाव बेटियों पर बचपन से डाल दिया जाता है। जो लड़की हर बात सह जाए, आवाज न उठाए और रिश्ते बचाने के लिए खुद को खत्म कर दे, उसे आदर्श माना जाता है। लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर कब तक बेटियां सिर्फ समाज की इज्जत बचाने के लिए अपनी खुशियां और मानसिक शांति कुर्बान करती रहेंगी?

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग