बॉलीवुड

‘एक लड़की भीगी भागी सी’ रीमिक्स गाने पर फ़िदा हुए फैंस, ध्वनि भानुशाली की क्यूटनेस ने लूटी महफ़िल

Ek Ladki Bheegi Bhagi Si Song: फिल्म कहाँ शुरू कहाँ ख़तम के सॉन्ग एक लड़की भीगी भागी सी' को पुनः बनाने के बारे लक्ष्मण उतेकर कहते हैं कि - हम एक अडिशनल प्रमोशनल सॉन्ग चाहते थे

2 min read
Sep 09, 2024
Kahan Shuru Kahan Khatam Movie

Kahan Shuru Kahan Khatam Movie: निर्देशक लक्षमण उतेकर ने फिल्म कहाँ शुरू कहाँ ख़तम के लिए एक गाने को डायरेक्ट किया है जिसका नाम है एक लड़की भीगी भागी सी। यह आइकोनिक गाना फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' (1958) से है जिस एक बार फिर से रिक्रिएट किया है।

आप को बता दें कि विक्की कौशल की अगली फिल्म 'छावा', जो छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक का निर्देशन लक्ष्मण ने ही किया है के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त होने के बावजूद वह दिवंगत किशोर कुमार के क्लासिक गाने 'एक लड़की भीगी भागी सी' के रीबूट संस्करण पर काम कर रहे थे । हलाकि सौरभ दासगुप्ता ने ध्वनि भानुशाली-स्टारर इस फिल्म का निर्देशन किया है, उतेकर को विशेष रूप से इस गाने के निर्देशन के लिए अप्प्रोच किया गया था।

गाने को दोबारा बनाने के पीछे का राज

"एक लड़की भीगी भागी सी गाने को दोबारा बनाने के पीछे का विचार फिल्म के लिए बज क्रिएट करना था। लक्ष्मण कहते हैं हम एक अडिशनल प्रमोशनल सॉन्ग चाहते थे जो जो अभिनेता के रूप में डेब्यू करने वाले अपेक्षाकृत नए चेहरे ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी को बढ़ावा देने का जरिया बन जाए।

जबकि शाश्वत सिंह, अक्षय और आईपी ने ट्रैक को फिर से बनाया, उतेकर ने लुक की संकल्पना से लेकर सेटिंग की फिर से कल्पना करने तक वीडियो की जिम्मेदारी संभाली। उनका कहना है कि इसका विचार प्रसिद्द गानों की पुरानी यादों को बरकरार रखना और इसे एक आधुनिक मोड़ देना था।

"एक लड़की यह गाना पहले से ही बहुत लोकप्रिय है। हमने पुराने गाने की यादों को फिर से बनाने पर काम किया है वीडियो के डिजाइन, लुक और ट्रीटमेंट के माध्यम से एक नया स्पर्श दिया है । जबरदस्त रिहर्सल के बाद गाने को तीन दिनों के भीतर शूट किया गया,ध्वनि और आशिम दोनों ने बहुत अच्छा काम किया है।"

Also Read
View All

अगली खबर