बॉलीवुड

क्या अकेले हॉस्पिटल नहीं पहुंचे थे गोविंदा? सुनीता आहूजा संग अनबन की खबरों के बीच वायरल वीडियो पर लोगों ने उठाए सवाल

Govinda and Sunita Ahuja Controversy: गोविंदा की निजी जिंदगी इस समय इंटरनेट पर छाई हुई है। पत्नी संग कलह और फिर दूसरी शादी की खबरों के बीच बीते दिन एक्टर को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। अब लोगों का वीडियो देख कहना है कि वह अकेले नहीं गए थे, किसी के साथ गए थे।
3 min read
Aug 23, 2026
Govinda reach hospital mystery girl amid sunita divorce withdraw
गोविंदा हुई हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट (Photo Source- Instagram/laxmikanthbabloo)

Govinda spotted outside Mumbai hospital: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार की खबरें काफी समय से चर्चा में है। 2 साल पहले सुनीता आहूजा ने तलाक की याचिका दायर की थी। फिर अचानक उसे वापिस ले लिया और बताया कि गोविंदा दूसरी शादी करने वाले थे इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया। इस हंगामे के बीच गोविंदा का बीते दिन हॉस्पिटल से निकलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देख फैंस डर गए थे। अब लोगों का कहना है कि गोविंदा हॉस्पिटल अकेले नहीं आए थे। उनके साथ कोई लड़की थी।

गोविंदा के वीडियो पर लोगों ने उठाए सवाल

गोविंदा का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह जुहू स्थित एक अस्पताल से बाहर आते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। जैसे ही वह पैपराजी के सामने आए वह उनसे सवाल जवाब करने लगे। इस दौरान उन्होंने केवल इतना कहा कि वह ठीक हैं। 

इस वीडियों के बाद लोगों ने कुछ नोटिस किया और कमेंट करने लगे। उनका कहना है कि गोविंदा पत्नी संग अनबन की खबरों के बीच हॉस्पिटल अकेले नहीं आए, उनके साथ कोई और भी था। जिसे निकले समय गोविंदा बार-बार देख रहे थे। पिंक ड्रेस में कोई लड़की थी। लेकिन बता दें, किसी अन्य महिला या ऐसे व्यक्ति की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है, जिसे सुनीता के आरोपों से जोड़ा जा सके। ऐसे में अभिनेता के अस्पताल जाने की वजह भी अभी सामने नहीं आई है। लोग लगातार अपने फेवरेट एक्टर के लिए दुआ कर रहे हैं और उनकी जिंदगी में चीजें ठीक रहे यही कह रहे हैं। 

गोविंदा पहुंचे हॉस्पिटल, लोगों ने किए कमेंट
गोविंदा पहुंचे हॉस्पिटल, लोगों ने किए कमेंट

दूसरी शादी की खबरों पर मैनेजर का जवाब

बता दें, सुनीता आहूजा ने हाल ही में राखी सावंत के साथ फोन पर बातचीत के दौरान दावा किया था कि गोविंदा दूसरी शादी करने की योजना बना रहे थे। जिस वजह से वह तलाक की अर्जी वापस लेने के लिए मजबूर हो गईं। 

हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एक्टर की दूसरी शादी की खबरों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है और न ही होगा। कोई दूसरी शादी नहीं हो रही।” मैनेजर के मुताबिक, गोविंदा फिलहाल अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं और दूसरी शादी की कोई योजना नहीं है। 

गोविंदा पहुंचे हॉस्पिटल, लोगों ने किए कमेंट
गोविंदा पहुंचे हॉस्पिटल, लोगों ने किए कमेंट

सुनीता ने 19 अगस्त को अपना तलाक केस वापस ले लिया था। गोविंदा के मैनेजर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि दोनों अलग नहीं हो रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी दोनों के बीच सार्वजनिक बयानबाजी जारी है।

Updated on:
23 Aug 2026 12:12 pm
Published on:
23 Aug 2026 11:57 am