इन आरोपों पर खुद पूनम ढिल्लों ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, "मैं किसी भी तरह की कीचड़ उछालने में शामिल नहीं होना चाहती। यह बहुत ही घटिया बात है। ये आरोप सिर्फ उस व्यक्ति की हताशा को दर्शाते हैं, जो अपनी उम्मीद से ज्यादा तवज्जो चाहती थीं। हमने हमेशा हर मंच पर उपासना सिंह को महासचिव का सम्मान दिया है।"