बॉलीवुड

‘200 करोड़ पहले अपने नाम करवा लो’, गोविंदा संग विवाद पर सुनीता आहूजा को फोन पर राखी सावंत ने दी सलाह

Sunita Ahuja-Govinda Divorce Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनती पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन अब विक्राल रूप ले चुकी है। इस मामले में अब राखी सावंत भी कूद चुकी हैं।
3 min read
Aug 21, 2026
Sunita Ahuja-Govinda Divorce Controversy
सुनीता आहूजा-गोविंदा (फोटो सोर्स- Instagram/Instantbollywood)

Sunita Ahuja-Govinda Divorce Controversy: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस पूरे मामले में ड्रामा क्वीन राखी सावंत की भी एंट्री हो गई है। सुनीता आहूजा से फोन पर बातचीत के दौरान राखी ने उन्हें सबसे पहले अपनी संपत्ति और आर्थिक अधिकार सुरक्षित करने की सलाह दी।

राखी ने बातचीत में करीब 200 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी का जिक्र करते हुए कहा कि सुनीता को पहले अपनी संपत्ति अपने नाम सुरक्षित कर लेनी चाहिए। वहीं, सुनीता ने भी तलाक की अर्जी वापस लेने की वजह को लेकर बड़ा दावा किया।

राखी ने कहा- पहले 200 करोड़ पर ध्यान दो

गोविंदा और सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी को लेकर सामने आए एक वीडियो में राखी सावंत, सुनीता से फोन पर बात करती दिखाई दे रही हैं। बातचीत के दौरान राखी ने कथित तौर पर सुनीता से कहा कि उन्हें 200 करोड़ रुपये की संपत्ति को पहले अपने नाम सुरक्षित करवाने पर ध्यान देना चाहिए।

‘पांच-छह साल से चुप थी’

बातचीत में सुनीता आहूजा ने अपनी स्थिति को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने संकेत दिया कि वह पिछले कई सालों से कुछ बातों को लेकर चुप थीं, लेकिन अब परिस्थितियां उनके लिए मुश्किल हो गई हैं। सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा और एक दूसरी महिला के बीच नजदीकियों को लेकर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने गोविंदा और उस महिला को एयरपोर्ट पर साथ देखा था, जिसके बाद उन्हें काफी दुख हुआ। हालांकि, इन आरोपों और दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों की ओर से दूसरी शादी की किसी योजना की आधिकारिक पुष्टि भी सामने नहीं आई है।

सुनीता ने क्यों वापस लिया तलाक का केस?

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में तनाव के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बाद में सुनीता ने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली। अब राखी से हुई बातचीत में उन्होंने इसके पीछे की कथित वजह बताई।

सुनीता के अनुसार, उन्हें लगा कि गोविंदा और दूसरी महिला शादी करने की तैयारी में हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने रिश्ते और परिवार को लेकर अलग तरह से फैसला लेने का दावा किया। राखी ने भी सुनीता के इस फैसले का समर्थन किया और दोनों को साथ रहने तथा अपने रिश्ते को बचाने की सलाह दी।

राखी बोलीं- पति-पत्नी एक होंगे

राखी सावंत ने बातचीत के दौरान सुनीता का समर्थन करते हुए कहा कि वह उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने पति-पत्नी के बीच सुलह की बात भी कही और सुनीता को भावनात्मक रूप से मजबूत रहने की सलाह दी।

राखी ने बातचीत में यह भी कहा कि सुनीता को अपने घर-परिवार पर ध्यान देना चाहिए और किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर परेशान होने के बजाय अपने अधिकार सुरक्षित करने चाहिए। उन्होंने गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर अपनी राय काफी बेबाक अंदाज में रखी।

गोविंदा की तरफ से भी आ चुकी है प्रतिक्रिया

वहीं, इस पूरे विवाद पर गोविंदा पहले भी सार्वजनिक रूप से अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने पत्नी से संयम बरतने और निजी पारिवारिक मामलों को सार्वजनिक रूप से ज्यादा न उछालने की अपील की थी। अभिनेता ने परिवार की प्रतिष्ठा और सामाजिक मर्यादा का हवाला देते हुए मामले को शांति से सुलझाने की इच्छा जताई थी।

फिलहाल गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर कई दावे और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, दूसरी शादी या किसी कथित रिश्ते से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इन्हें फिलहाल संबंधित लोगों के बयानों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

Updated on:
21 Aug 2026 09:15 am
Published on:
21 Aug 2026 09:15 am
Also Read
View All
सत्येंद्र सोनी को आया पैनिक अटैक, फिर भी गालियां देती रहीं प्रोड्यूसर, श्रीधर दुबे ने बताया क्या हुआ था उस रात

शर्मिला टैगोर की ‘वंदे मातरम’ टिप्पणी पर भड़का ‘विश्व हिंदू रक्षा परिषद’, कहा- धार्मिक नजरिए से देखना बंद करिए

गोविंदा के अफेयर पर वरिष्ठ पत्रकार का बयान, बोले- नीलम संग था रिश्ता, सुनीता आहूजा डेढ़ साल से कर रही PR स्टंट

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने दिया मामा की दूसरी शादी की खबरों पर बेबाक बयान , बोलीं- टीना और यशवर्धन से करूंगी बात

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजी आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, ‘जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो ले रहे हैं’