
हनीफ जावेरी ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर बात (Photo Source- Instagram/officialsunitaahuja)
Govinda and Sunita Ahuja News: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का पारिवारिक विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में सुनीता ने 2 साल पहले दी गई तलाक की अर्जी वापिस ले ली है। उन्होंने राखी सावंत संग फोन कॉल पर खुलासा किया और कारण बताया कि गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग शादी करने वाले थे। अब गोविंदा के अफेयर्स और सुनीता आहूजा संग रिश्ते में दरार पर वरिष्ठ पत्रकार ने बात की है।
वरिष्ठ पत्रकार हनीफ जावेरी ने हिंदी रश संग खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या 90 के दशक में गोविंदा का नीलम संग अफेयर था या नहीं? और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ सच में कोई अफेयर था या यह महज एक पीआर (PR) स्टंट था, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।
हनीफ जावेरी ने कहा, "नीलम के साथ तो रिश्ता था। लेकिन रानी मुखर्जी के साथ रिश्ते को लेकर मैं कन्फर्म नहीं हूं। क्योंकि उस दौर में जब कोई अभिनेता और अभिनेत्री साथ में कोई फिल्म करते थे, तो कभी-कभी मीडिया खुद उनके लिंक-अप की खबरें बना देती थी, या फिर कभी-कभी फिल्मों का पीआर (PR) डिपार्टमेंट पब्लिसिटी के लिए ऐसी खबरें फैला देता था।"
हनीफ जावेरी ने आगे सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच चल रहे मौजूदा तनाव पर बात करते हुए सुनीता के रुख पर ही सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह की चीजें पिछले डेढ़ साल से मीडिया में आ रही हैं, वह काफी अजीब और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
पत्रकार ने दावा करते हुए कहा, "अभी गोविंदा की जिंदगी में जो कुछ भी चल रहा है, वह बहुत अजीब है। मुझे इस पूरे प्रकरण को देखकर लगता है कि सुनीता सिर्फ न्यूज में बने रहना चाहती हैं। पब्लिसिटी पाने के लिए वह पिछले डेढ़ साल से लगातार कुछ न कुछ अजीब बयान दे रही हैं- कभी अपने ही गुरु के खिलाफ बोलना तो कभी पारिवारिक बातें सार्वजनिक करना। न्यूज में रहने के लिए यह सब नहीं करना चाहिए।”
बता दें, सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा के खिलाफ तलाक की याचिका दायर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग जैसे आधारों का उल्लेख किया गया था। लेकिन 19 अगस्त 2026 को सुनीता ने यह याचिका वापस ले ली। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की और कहा कि दोनों अलग नहीं हो रहे हैं।
याचिका वापस लेने के बावजूद सुनीता और गोविंदा के बीच सार्वजनिक विवाद थमा नहीं है। सुनीता ने गोविंदा को अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ते हुए आरोप लगाए हैं, जबकि गोविंदा ने इन बातों पर नाराजगी जताई है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और दोनों का रिश्ता फिलहाल सोशल मीडिया और मीडिया चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
Updated on:
22 Aug 2026 11:02 am
Published on:
22 Aug 2026 10:55 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
