बॉलीवुड

‘दौरे आ रहे थे…ब्लड प्रेशर हाई था’, सलमान के पिता सलीम खान की हेल्थ अपडेट आई सामने, मिलने पहुंचे शाहरुख खान

Salim Khan Health Update: डॉ. जलील ने प्रेस से बात की और सलीम खान की हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें दौरे आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर हाई था। हमने उनका इलाज किया, इस बीच सलीम खान की हेल्थ देखने के लिए शाहरुख खान लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे |

2 min read
Feb 21, 2026
सलमान के पिता सलीम खान की हेल्थ अपडेट: सलमान के दोस्त और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान मिलने पहुंचे लीलावती हॉस्पिटल (सोर्स: एक्स और iMDB)

Shah Rukh Khan Visit Lilavati Hospital: पिछले दिनों सलमान खान के पिता सलीम खान को उनकी तबीयत खराब होने पर लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत जानने के लिए कई करीबी लोग अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान, सलमान के दोस्त और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी उनसे मिलने पहुंचे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान की कार अस्पताल में एंट्री करती हुई दिख रही है।

बता दें सलीम खान को 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था, तबीयत नाजुक होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। बुधवार को डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ है। उनकी उम्र ज्यादा होने की वजह से रिकवरी में समय लग सकता है।

जाना ताजा हेल्थ अपडेट…

डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया को बताया कि सलमान खान के पिता सलीम खान को दौरे आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर भी बहुत बढ़ा हुआ था। इसलिए अस्पताल की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। उन्हें वेंटिलेटर पर इसलिए रखा गया ताकि उनकी स्थिति बिगड़े नहीं। जरूरी टेस्ट किए गए और एक छोटा-सा प्रोसीजर भी किया गया। फिलहाल सलीम खान को ICU में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर के मुताबिक, वह ठीक हो रहे हैं, बस उम्र ज्यादा होने के कारण रिकवरी में थोड़ा समय लगेगा।

सलमान खान डॉक्टर से नाखुश

डॉक्टर के प्रेस में बयान देने के बाद, ‘Variety India’ ने बताया कि सलमान खान और उनका परिवार इस बात से खुश नहीं है कि लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना पूछे निजी हेल्थ जानकारी मीडिया के साथ शेयर की। परिवार ने अस्पताल से साफ कहा है कि आगे से बिना उनकी अनुमति के कोई भी मेडिकल जानकारी पब्लिक न की जाए।

परिवार के एक करीबी ने बताया, “हेल्थ एक निजी मामला है। बेहतर होगा कि मीडिया को कोई अपडेट न दिया जाए। अगर परिवार चाहेगा, तभी वे फैंस और लोगों से बात करेंगे।”

करीबी ने आगे कहा कि सलमान और उनका परिवार डॉक्टर के बयान से परेशान था और उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ बता दिया है कि वे आगे किसी भी तरह की नई जानकारी पब्लिक नहीं करना चाहते।

ये भी पढ़ें

ICU में भर्ती Salim Khan की हालत में सुधार, मिलने पहुंचे एक्टर ने बताया अंदर का हाल

Also Read
View All

अगली खबर