बॉलीवुड

धर्मेंद्र का मरणोपरांत ‘पद्म विभूषण’ सम्मान लेने पहुंचीं हेमा मालिनी, सनी और बॉबी देओल पर दिया बयान

Dharmendra Padma Vibhushan award: इंडस्ट्री के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को हुआ था। ऐसे में सरकार ने बड़ा फैसला लिया और भारतीय सिनेमा में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए मरणोपरांत यानी देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से उन्हें सम्मानित किया गया। अब उनकी दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी उनका ये सम्मान लेने पहुंची हैं। ऐसे में जब उनसे सनी और बॉबी देओल को लेकर सवाल किया गया ता उन्होंने साधारण सा जवाब दिया।
2 min read
May 25, 2026
Hema Malini receives posthumous Padma Vibhushan for Dharmendra in delhi Said sunny and bobby deol are happy
हेमा मालिनी लेने पहुंची धर्मेंद्र का पद्म विभूषण अवॉर्ड

Hema Malini receives Padma Vibhushan for Dharmendra: भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी कड़क आवाज, दमदार एक्टिंग और लाजवाब कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले 'ही-मैन' धर्मेंद्र को आज मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से नवाजा गया है। आज 25 मई 2026 को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक विशेष और भव्य समारोह में भारत सरकार द्वारा यह सर्वोच्च सम्मान दिया गया। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली पुरस्कार को लेने के लिए उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी विशेष रूप से दिल्ली पहुंचीं। जहां उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आए।

हेमा मालिनी हुईं इमोशनल (Hema Malini receives Padma Vibhushan for Dharmendra)

समारोह के दौरान जब मंच पर धर्मेंद्र जी का नाम पुकारा गया, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। राष्ट्रपति भवन में यह मरणोपरांत सम्मान ग्रहण करने के बाद हेमा मालिनी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। दिल्ली में खास बातचीत करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, "यह मेरे लिए और हमारे पूरे देओल परिवार के लिए एक बेहद भावुक क्षण है। काश, आज इस सम्मान को देखने के लिए खुद हमारे बीच मौजूद धर्मेंद्र जी होते। इस खास मौके पर मेरी छोटी बेटी अहाना मेरे साथ दिल्ली आई है। बड़ी बेटी ईशा भी यहां हमारे साथ आना चाहती थी, लेकिन कुछ जरूरी पारिवारिक कारणों से वह नहीं आ सकी।"

सनी और बॉबी पर हेमा मालिनी ने दिया जवाब (Sunny Deol Bobby Deol reaction on Dharmendra award)

हिंदुस्तान टाइम्स संग खास बातचीत में जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि इस बड़े मौके पर सनी देओल और बॉबी देओल कहां हैं, तो उन्होंने बताया, "सनी, बॉबी और परिवार के सभी बच्चे इस समय मुंबई में हैं, लेकिन वह सब इस सम्मान से बेहद खुश और गौरवान्वित हैं। हम सभी जानते हैं कि यह हमारे पूरे परिवार के लिए कितना बड़ा और ऐतिहासिक पल है। धर्मेंद्र जी की विरासत हमेशा हमारे साथ रहेगी।"

धर्मेंद्र का 2025 में हुआ था निधन (Dharmendra Death News)

बता दें, सिनेमा के इस महानायक का निधन पिछले साल नवंबर 2025 में हुआ था। वे अपने 90वें जन्मदिन से महज दो हफ्ते दूर थे, जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के ठीक दो महीने बाद भारत सरकार ने उन्हें 'पद्म विभूषण' देने का ऐलान किया था।

धर्मेंद्र ने अपने करियर में 'शोले', 'सत्यकाम' और 'चुपके चुपके' जैसी ऐतिहासिक फिल्में दीं। जाते-जाते भी वे दर्शकों का मनोरंजन कर गए; उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' उनके निधन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खूब रुलाया। आज मिला यह सम्मान उनकी अमर अदाकारी को देश का एक सच्चा और आखिरी सलाम है।

Updated on:
25 May 2026 07:27 pm
Published on:
25 May 2026 11:46 am
Also Read
View All