हिना खान ने अपनी कीमोथेरेपी का पहला सेशन शुरू किया था। हालांकि, पहली कीमोथेरेपी के बाद ही उन्होंने काम पर वापसी कर ली। एक इमोशनल वीडियो में हिना ने कीमोथेरेपी के निशान छिपाते हुए दिखाया, जिसने फैंस का दिल छू लिया।
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वह ब्रैस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं और मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी बीमारी की जानकारी दी थी, जिससे फैंस को झटका लगा था। इसके बाद से ही हिना नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
कुछ समय पहले ही हिना खान ने अपनी कीमोथेरेपी का पहला सेशन शुरू किया था। हालांकि, पहली कीमोथेरेपी के बाद ही उन्होंने काम पर वापसी कर ली। एक इमोशनल वीडियो में हिना ने कीमोथेरेपी के निशान छिपाते हुए दिखाया, जिसने फैंस का दिल छू लिया।
इन दिनों हिना खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए हिना ने लिखा, "मैं जरूर जीतूंगी। एक वक्त पर एक दिन से ही डील करेंगे। जैसा कि मैंने कहा था, आप अच्छे दिन पा सकते हैं और उसका अधिकतम लाभ उठा सकते हैं, भले ही वो कम हों। इस जर्नी को इस लिए याद किया जाना चाहिए कि मैंने इसे कैसे पूरा किया, इसके विपरीत नहीं। मुझे यह ताकत देने के लिए अल्लाह का शुक्रिया। मैं आपके निरंतर समर्थन के लिए प्रार्थना करती हूं।"
हिना के इस वीडियो पर उनके फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "आपको सलाम। आपकी बहादुरी को सलाम। जिंदगी में इतनी ही हिम्मत होनी चाहिए।" वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, "आपका हौसला मिसाल है।"