25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैन के बावजूद पाकिस्तान में Dhurandhar की गैरकानूनी बिक्री जारी, मचा बवाल

Dhurandhar Pirated Copies: पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद Dhurandhar की गैरकानूनी बिक्री लगातार जारी है, जिससे सामाजिक और कानूनी विवाद पैदा हो गया है।

2 min read
Google source verification
फिल्म 'धुरंधर'

फिल्म 'धुरंधर' (सोर्स: X @CinemaXCricket के अकाउंट द्वारा)

Dhurandhar Pirated Copies: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज होते ही थिएटर में तहलका मचा दिया है। 1300 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार कर चुकी ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर भी धमाल मचा रही है। खास बात ये है कि पाकिस्तान सहित कई गल्फ देशों में इस फिल्म पर बैन लगा हुआ है। इसके बाद भी, वहां के दर्शक फिल्म को बड़े मजे से देख रहे हैं।

फिल्म में आतंकी गतिविधियों और पाकिस्तान के अंदरूनी विवादों पर

न्यूजीलैंड के यूट्यूबर कार्ल रॉक ने कराची के एक पॉपुलर मार्केट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें इस वीडियो में उन्होंने दिखाया कि किस तरह 'धुरंधर' सहित कई भारतीय फिल्मों की पायरेटेड DVDs खुलेआम दुकानों में बिक रही हैं। इन DVDs की कीमत मात्र PKR 50 (लगभग 16 रुपये) है।

दरअसल, यूट्यूबर कार्ल ने वीडियो में बताया कि रणवीर सिंह के दादा-दादी बंटवारे के समय पाकिस्तान से भारत गए थे, जिससे रणवीर सिंह का भी वहां कोई नाता रहा। 'धुरंधर' फिल्म में आतंकी गतिविधियों और पाकिस्तान के अंदरूनी विवादों को दिखाया गया है, जिसमें लियारी जैसे इलाके की झलक भी मिलती है। फिल्म बैन के बावजूद मात्र 12 दिनों में पाकिस्तान में 2 मिलियन से अधिक बार गैर-कानूनी रूप से डाउनलोड की जा चुकी है।

पाकिस्तान की सरकार

वीडियो के वायरल होते ही भारतीय दर्शकों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया। बता दें, कई लोग कमेंट कर पूछ रहे थे, "DVD का जमाना अब भी चलता है?" तो कुछ ने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान की सरकार इस पर रोक नहीं लगा पा रही। इस पूरे मामले से ये साफ होता है कि मनोरंजन के क्षेत्र में बॉर्डर की कोई दीवार नहीं होती। वहीं, पायरेसी का चलन भी कम नहीं हो रहा है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचता है। अब देखना ये होगा कि 'धुरंधर' का पार्ट 2 रिलीज होने पर क्या नया रिकॉर्ड बनता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग