13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजपाल यादव केस में 5 करोड़ रुपये का लेनदेन चर्चा में, सामने आया नया नाम

Rajpal Yadav and Madho Gopal: राजपाल यादव के केस में 5 करोड़ रुपये के लेनदेन को लेकर हाल ही में नई जानकारी सामने आई है, जिसके तहत एक नया नाम भी चर्चा में आया है।

2 min read
Google source verification
राजपाल यादव केस में 5 करोड़ रुपये का लेनदेन चर्चा में, सामने आया नया नाम

राजपाल यादव (सोर्स: IMDb)

Rajpal Yadav and Madho Gopal: बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इस समय गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है और फिलहाल वहीं कैद हैं। उनके खिलाफ चल रहे चेक बाउंस केस में जमानत याचिका 12 फरवरी को खारिज हो गई और अगली सुनवाई 16 फरवरी के लिए निर्धारित की गई है। बता दें, इस केस की मुख्य वजह उनकी 5 करोड़ रुपये की बकाया राशि है, जो उन्होंने अपने निर्देशन में बनी फिल्म 'अता पता लापता' के समय ली थी।

पैसे वापस न करने का आरोप लगाया

राजपाल यादव ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दिए गए 5 करोड़ रुपये लिए थे और ये फिल्म 11 करोड़ रुपये की लागत से बनी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 37 लाख रुपये की कमाई ही कर पाई थी, जिससे काफी नुकसान हुआ।

बता दें, मुरली प्रोजेक्ट्स की मालिक और कंपनी के मालिक माधव गोपाल अग्रवाल ने एक्टर पर पैसे वापस न करने का आरोप लगाया। हालांकि, राजपाल यादव ने 'द लल्लनटॉप' को दिए गए एक इंटरव्यू में इस आरोप का विरोध जताया था और कहा था कि ये पैसा लोन के रूप में नहीं था, बल्कि कंपनी ने इस फिल्म में अपने पोते को लीड रोल दिलाने के लिए निवेश किया था।

मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो माधव गोपाल अग्रवाल ने कहा

इतना ही नहीं, मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो माधव गोपाल अग्रवाल ने कहा कि राजपाल यादव और उनकी पत्नी द्वारा जारी किए गए चेक बाउंस हो गए थे। दरअसल, अदालत ने इसे गंभीर माना और 2018 में राजपाल यादव को 6 महीने की जेल की सजा भी दी। हालांकि, इसके केस पता चला कि बढ़ते ब्याज के साथ कुल राशि 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इतने लंबे कानूनी संघर्ष के बाद भी एक्टर राशि नहीं चुका सके हैं।

फिल्म 'अता पता लापता' में राजपाल यादव के साथ कई दिग्गज एक्टर्स जैसे असरानी, ओम पुरी, आशुतोष राणा, मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, दारा सिंह, विक्रम गोखले, विजय राज और सत्यदेव दुबे ने काम किया था और ये फिल्म 2010 में शुरू हुई और 2012 में रिलीज हुई थी। फिलहाल, बॉलीवुड इंडस्ट्री कई नामी हस्तियां राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आई हैं और आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग