बॉलीवुड

‘गुलाब गैंग’ के बाद खुद को खलनायिका समझने लगी थी जूही चावला

अजीब लगा जब फिल्म निर्माताओं ने ऐसी ही नकारात्मक भूमिकाओं के लिए उनसे संपर्क नहीं किया
2 min read
• •
Mar 20, 2018
Juhi chawla
Juhi chawla

अभिनेत्री जूही चावला ने 90 के दशक में चुलबुली और आम लड़की के किरदार में दर्शकों के दिलों पर राज किया था। और, जब उन्होंने 'गुलाब गैंग' में खलनायिका का किरदार निभाया तो खुद उन्हें लगा कि आज तक इससे जबरदस्त कोई विलेन नहीं हुआ है। लेकिन, उन्हें तब बहुत ताज्जुब हुआ, अजीब लगा जब फिल्म निर्माताओं ने ऐसी ही नकारात्मक भूमिकाओं के लिए उनसे संपर्क नहीं किया।

जूही ने एक इंटरव्यू में कहा, 'विश्वास कीजिए, 'गुलाब गैंग' के बाद मैं खुद को सर्वश्रेष्ठ खलनायिका मानने लगी थी। उस किरदार को निभाते हुए मुझे इतना मजा आया कि मुझे ऐसे ही और किरदार करने का मन होने लगा। लेकिन, ताज्जुब की बात है कि मेरे पास वैसे किरदार लेकर ज्यादा लोग नहीं आए।'

एक फेस्टिवल के पहले संस्करण की ब्रांड एंबेसडर जूही (50) का कहना है कि एक फिल्म में वे ऐसा ही एक नकारात्मक किरदार निभा रही हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। जूही वेब सीरीज 'द टेस्ट केस' से डिजिटल दुनिया में पदार्पण कर चुकीं हैं।
वह शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जीरो' में एक कैमियो करने के अलावा फिलहाल एक मनोवैज्ञानिक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जिसमें वे रोजमर्रा की जिंदगी से काफी अलग किरदार निभा रही हैं। बता दें कि फिल्म 'जीरो'इस फिल्म में शाहरुख एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं। साथ ही अभिनेता अभय देओल भी फिल्म में नजर आएंगे।

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की पटकथा अद्भुत

जूही चावला का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' अद्भुत पटकथा है। जूही ने कहा, 'मैं पर्दे पर लौट रही हूं। हर बार, जब भी मैं एक फिल्म में दिखती हूं, तो मीडिया इसे वापसी के रूप में संबोधित करती है। अब मैं 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' पर काम कर रही हूं, जो विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित है और शैली धर चोपड़ा ने इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर , सोनम कपूर और राजकुमार राव जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

Published on:
20 Mar 2018 07:59 pm
Also Read
View All