18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब अजय देवगन को लोगों ने कहा: तुम हीरो नहीं बन सकते..

रानी मुखर्जी ने अभिनेता अजय देवगन से भी उनके जीवन की हिचकी के बारे में बात की
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Mar 20, 2018

Rani Mukherjee and Ajay Devgn

Rani Mukherjee and Ajay Devgn

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आगामी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। वह बहुत ही रोचक तरीके से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसके लिए वह बॉलीवुड कलाकारों से उनके जीवन की 'हिचकी' के बारे में पूछ रही हैं। उन्होंने अभिनेता अजय देवगन से भी उनके जीवन की हिचकी के बारे में बात की। रानी ने अजय से पूछा कि उनके जीवन की ऐसी कौन सी बात है जो उनको हिचकी की तरह लगी। इस पर अजय ने कहा कि जब वे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे थे तो लोग कहते थे कि वह हीरो नहीं बन सकते क्योंकी उनका चेहरा हीरो की की तरह नहीं है। अजय ने बताया कि शुरू में लोग उनसे कहते थे कि वह हीरो मटैरियल नहीं हैं। हालांकि सब जानते हैं कि अजय देवगन का नाम बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में शामिल होता है। रानी मुखर्जी ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रानी और अजय की बातचीत का यह वीडिय यश राज के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया गया है। बता दें कि हाल में अजय देवगन की फिल्म 'रेड' रिलीज हुई है, जो कि बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

करण जौहर से भी जानी उनके जीवन की हिचकी:
रानी मुखर्जी ने फिल्ममेकर करण जौहर से भी उनके जीवन की हिचकी के बारे में बात की। करण जौहर ने बताया कि जब वे स्कूल में थे तो उनकी आवाज लड़कियों की तरह थी। इस वजह से उनकी बिल्डिंग और स्कूल में उनके सीनियर्स चिढ़ाते थे।

एक टीचर की कहानी है 'हिचकी'
बता दें कि रानी मुखर्जी की आगामी फिल्म 'हिचकी' नैना माथुर नाम की एक टीचर की कहानी है। जिसे टॉरेट सिंड्रोम नाम की बीमारी है। इस बीमारी की वजह से उसे हिचकी आती है। यह बीमारी ही उनके कॅरियर में रुकावट बनती है। इस फिल्म को रानी की कमबैक फिल्म भी कहा जा रहा है। 'हिचकी'23 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग