18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोखिम में डाल रहे जान

भेड़ोला से शेरसिंहपुरा जाने वाला कच्चा मार्ग हादसों का सबब बन रहा है। पूरा रास्ता गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Rakesh Verma

•

Mar 24, 2017

Risk putting life

Risk putting life



चौथ का बरवाड़ा .
भेड़ोला से शेरसिंहपुरा जाने वाला कच्चा मार्ग हादसों का सबब बन रहा है। पूरा रास्ता गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
शेरसिंहपुरा से भेड़ोला ग्राम पंचायत करीब ढाई किलोमटर दूर है।आवागमन का ग्रामीणों के पास महज यही मार्ग है। बारिश के दिनों में तो यह रास्ता पूरी तरह बदहाल हो जाता है। इतने गहरे गड्ढे हो जाते हैं, जिनमें से चौपहिया वाहनों को निकालना सीधे तौर पर दुर्घटना का दावत देने जैसा है। लेकिन मजबूरी के कारण लोग यह जोखिम भी उठाते हैं।
बारिश में निकलना मुश्किल
ग्रामीण उमेद सिंह मीणा, भागचंद ने बताया कि किसान इस रास्ते से टै्रैक्टर बरवाड़ा ले जाते हैं। इसी मार्ग से गर्भवती महिलाओं को बरवाड़ा के अस्पताल ले जाया जाता है। मार्ग की बदहाली के कारण दुर्घटना होने की पूरी आशंका रहती है। पिछले दिनों ही सरसों की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मार्ग पर पलट गई। ग्रामीण दयाराम, मुरारी व तुलसीराम के अनुसार बारिश के दिनों में तो गर्भवती महिलाओं का खाट पर लिटाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। सरकारी स्कूल के शिक्षक राहुल का कहना है कि बारिश में तो पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
मिले कोरे आश्वासन
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर सड़क निर्माण कराने को लेकर विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि आश्वासन देकर चले गए। लेकिन क्रियान्विति अब तक नहीं हुई। छह माह पहले प्रधान ने भी सीसी सड़क बनाने का भरोसा दिलाया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
फोटों सीबी 2403 सीबी शेरसिंहपुरा के जर्जर मार्ग पर पलटी सरसों से भरी एक टै्रक्टर-ट्रॉली।