
बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर गीता कपूर जो कि गीता मां के नाम से भी मशहूर हैं, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। गीता ने 15 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। अब वह 44 साल की हो गई है लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। अब ब्वॉयफ्रेंड के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

गीता कई रिएलिटी शो में बतौर जज भी नजर आती हैं। जब उनसे शादी की बात पूछी जाती है तो वह उसे टाल देती हैं। गीता कपूर की शादी का तो पता नहीं लेकिन वह एक मॉडल को डेट जरूर कर रही हैं।

वह मॉडल राजीव खींची के साथ डेट कर रही हैं। बॉलीवुड गलियारों में भी इनके प्यार के खूब चर्चे हैं। कई बार गीता राजीव के साथ दिखाई दी है। हालांकि इन दोनों की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

गीता और राजीव की साथ में तस्वीरों को आधार मानते हुए मीडिया के गलियारों में इन दोनों के बीच अफेयर का दावा किया जा रहा है।

राजीव भी एक कोरियोग्राफर होने के साथ एक्टर और डायरेक्टर भी हैं।