बॉलीवुड

IFFI 2024: कौन हैं ‘आशुतोष गोवारिकर’ जिन्हें बनाया गया अंतर्राष्ट्रीय जूरी का अध्यक्ष

IFFI 2024: सूचना और प्रसारण मंत्रालय 20 से 28 नवंबर तक गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी करेगा। गोवारिकर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों मंचों पर एक अलग पहचान बनाई है।

2 min read
Nov 16, 2024
Ashutosh Gowariker

IFFI 2024: जाने-माने फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर (Filmmaker Ashutosh Gowariker) को इस साल के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ( IFFI 2024) के लिए अंतर्राष्ट्रीय जूरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ऐसे में आशुतोष ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा "सिनेमा समय के साथ लगातार इवॉल्व हो रहा है और इसका यह विकसित रूप देखने के लिए फिल्म महोत्सव से बेहतर कोई मंच नहीं हो सकता। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस परिवर्तन का एक प्रतीक है और मैं इसका हिस्सा बनकर बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

55th International Film Festiva55th International Film Festival of Indial of India

अंतर्राष्ट्रीय जूरी का अध्यक्ष चुने जाने पर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं: आशुतोष गोवारिकर

उन्होंने आगे कहा "मैं महोत्सव के निदेशक शेखर कपूर और आईएफएफआई टीम का आभार जताता हूं जिन्होंने मुझे अंतर्राष्ट्रीय जूरी के अध्यक्ष हेतु चुना। सिनेमा की दुनिया में शामिल होना और खुद को उसमें डुबो देना सौभाग्य की बात है।"

महोत्सव निदेशक और आईएफएफआई के अध्यक्ष शेखर कपूर ने गोवारिकर की प्रशंसा करते हुए कहा “अध्यक्ष को सिनेमा की गहरी समझ होनी चाहिए और साथ ही विविध दृष्टिकोणों को देखने में सक्षम होना चाहिए। आशुतोष की फिल्मों ने कहानी कहने के व्यापक और कई रूपों को सफलतापूर्वक पर्दे पर निभाया है। हम आभारी हैं कि उन्होंने इस वर्ष आईएफएफआई में अंतरराष्ट्रीय जूरी का अध्यक्ष बनना स्वीकार किया।"

20 से 28 नवंबर तक गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

सूचना और प्रसारण मंत्रालय 20 से 28 नवंबर तक गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (55th International Film Festival of India) की मेजबानी करेगा। गोवारिकर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों मंचों पर एक अलग पहचान बनाई है।

इस बार आईएफएफआई में 'द गोट लाइफ', 'आर्टिकल 370' समेत कुल 15 फिल्में गोल्डन पीकॉक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। लाइन-अप में 12 अंतरराष्ट्रीय और 3 भारतीय फिल्में हैं, जिनमें से प्रत्येक को मजबूत कहानी और कलात्मकता के लिए चुना गया है।

इस साल के गोल्डन पीकॉक जूरी का नेतृत्व गोवारिकर कर रहे हैं और इसमें सिंगापुर के निर्देशक एंथनी चेन, ब्रिटिश-अमेरिकी निर्माता एलिजाबेथ कार्लसन, स्पेनिश निर्माता फ्रैन बोर्गिया समेत अन्य दिग्गज भी शामिल हैं।

Published on:
16 Nov 2024 05:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर