बॉलीवुड

‘पति की ताकत- प्रभाव से डरती थी’ बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने 1 महीने पहले किया था पोस्ट, तलाक की अनाउंसमेंट के बीच हुआ वायरल

Isha Rikhi Badshah Divorce: रैपर बादशाह और ईशा रिखी ने अपनी 5 महीने की शादी खत्म कर तलाक अनाउंस कर दिया है। अब इसी बीच ईशा का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने डर और पति की ताकत को लेकर खुलासा किया था।
3 min read
Sep 01, 2026
Isha Rikhi afraid husband influence power old post badshah divorce
ईशा रिखी और बादशाह ने किया तलाक कंफर्म (Photo Source- Instagram/isharikhi)

Badshah and Isha Rikhi divorce: रैपर बादशाह और उनकी दूसरी पत्नी व पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने अपनी 5 महीने की शादी खत्म कर दी है। बादशाह और ईशा दोनों ने आपसी सहमती से तलाक कंफर्म करते हुए फैंस के साथ जानकारी शेयर की। जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस इसका कारण पूछने लगे। अब इसी बीच ईशा का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने जुलाई के महीने में किया था। जिसमें उन्होंने पति की ताकत और लड़ाईयों के बारे में बात की थी।

बादशाह और ईशा रिखी ने किया तलाक कंफर्म

ईशा रिखी और बादशाह ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा है, "मैंने और ईशा ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। यह निर्णय पूरी तरह से आपसी सम्मान के साथ लिया गया है। हम अपने सभी प्रशंसकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस मुश्किल समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।"

यह पहली बार है जब बादशाह ने अपने रिश्ते और अलगाव दोनों पर आधिकारिक मुहर लगाई है, क्योंकि इससे पहले जब मार्च में ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने एक निजी शादी समारोह की तस्वीरें शेयर की थीं, तब भी बादशाह ने इस पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी थी। उन्होंने अपनी शादी पर कोई बयान नहीं दिया था लेकिन ईशा ने जुलाई में कई रहस्यमय पोस्ट किए थे।

बादशाह ने पत्नी ईशा रिखी के साथ तलाक किया कंफर्म

जुलाई में ईशा ने किया था रिश्ते को लेकर क्रिप्टिक पोस्ट

जुलाई की शुरुआत में ईशा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश शेयर किया था। जिसके बाद उनके निजी जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर अटकलें और तेज हो गई थीं। तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कपल के बीच दरार आ गई हैं। 

ईशा ने पोस्ट में लिखा था, "कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनका कोई निशान नहीं दिखता। लंबे समय तक मैं चुप रही क्योंकि मैं डरी हुई थी। मुझे अपने पति के प्रभाव, ताकत और संसाधनों का बहुत ज्यादा डर महसूस हुआ और मैंने खुद को यकीन दिला लिया कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है। मेरी चुप्पी कभी भी मेरी स्वीकृति नहीं थी, वह सिर्फ मेरा सर्वाइवल यानी जीवन रक्षा थी। आज मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं। भले ही मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न होऊं, लेकिन यह दिखावा करना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।"

शादी की अटकलें कैसे शुरू हुईं?

वही, मार्च में ईशा की मां पूनम रिखी द्वारा इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें बादशाह और ईशा की शादी को लेकर अटकलें तेज हो गईं थी। ये तस्वीरें एक निजी शादी समारोह की थीं। इन तस्वीरों ने तुरंत ऑनलाइन ध्यान आकर्षित किया और व्यापक रूप से यह खबरें फैलने लगीं कि बादशाह और ईशा ने शादी कर ली है। हालांकि इस जोड़े ने अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी रखा था, लेकिन अब बादशाह ने अपना तलाक अनाउंस कर दिया है।

बादशाह की पहली शादी

बता दें, यह बादशाह की दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। दोनों ने फेसबुक पर मुलाकात के बाद 2012 में शादी की थी। 2017 में उनकी बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ और आखिरकार 2020 में उनका तलाक हो गया था।

Updated on:
01 Sept 2026 10:27 am
Published on:
01 Sept 2026 10:05 am