
Isha Rikhi On Divorce with Badshah: रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने हाल ही में अपनी 5 महीने की शादी तोड़कर तलाक अनाउंस किया था। जिसने मीडिया में पर हलचल मचा दी थी। हर कोई इस तलाक का कारण जानने की कोशिश कर रहा था। अब ऐसे में लगभग 5 दिन बाद ईशा रिखी ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने खुलासा करते हुए खुद को बेवकूफ बताया और कहा कि मुझे धोखा महसूस हुआ।
ईशा रिखी ने TOI संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछला एक साल उनके जीवन का सबसे कठिन दौर रहा है। वहीं, अपनी बादशाह संग शादी को पब्लिक न करने और छुपा कर रखने के सवाल पर ईशा ने कहा कि वे किसी भी तरह का तमाशा नहीं चाहती थीं।
ईशा ने भावुक होते हुए कहा, "यह बेहद मुश्किल समय था। मैं अक्सर सोचती थी कि मैंने क्या गलत किया? सच बस इतना था कि मैं उस व्यक्ति से प्यार करती थी और उसकी व अपने रिश्ते की रक्षा कर रही थी। लेकिन जब मुझसे पूछा जाता है कि क्या मुझे धोखा महसूस हुआ, तो मेरा जवाब है- हां, मुझे धोखा महसूस हुआ।"
ईशा ने आगे कहा, “जब मेरी मां ने हमारी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, तब उनसे मेरा खूब झगड़ा हुआ। लेकिन मुझे बाद में एहसास हुआ कि जो सच्चाई मुझे दिखाई जा रही थी, वह सच नहीं थी। मैं खुद से पूछ रही थी कि मैं इतनी बेवकूफ कैसे हो सकती हूं? फिर बाद में लगा कि जो होता है अच्छे के लिए होता है।"
ईशा ने आगे बताया कि इस कठिन समय में उनके ईश्वर पर अटूट विश्वास और मां के सहयोग ने उन्हें टूटने से बचाया। मैं लोगों पर बहुत जल्द और आंख बंद करके भरोसा कर लेती थीं, जिससे मुझे गहरा सदमा पहुंचा है।
ईशा ने आगे कहा, "मैं लोगों पर भावनात्मक रूप से बहुत अधिक निर्भर थी। जब मैं किसी पर भरोसा करती हूं, तो पूरी तरह करती हूं। लेकिन इस अकेलेपन ने मुझे सिखाया है कि आपको अपनी भावनाओं के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। लोग बातें बनाते हैं और जब मुझे पता चला कि पीठ पीछे भी मेरी बातें हो रही हैं, तो मेरा भरोसा पूरी तरह टूट गया। फिलहाल मैं खुद को संभालने और ठीक हीलिंग करने की कोशिश कर रही हूं।"
ईशा ने कहा, उनका और मेरा रिश्ता बेहद मजबूत था। मैं इस चैप्टर को सम्मानपूर्वक समाप्त करना चाहती हूं और सार्वजनिक रूप से आरोप-प्रत्यारोप का खेल नहीं खेलना चाहतीं। मुझे नहीं पसंद कि मैं कुछ बोलूं फिर सामने से कोई जवाब आए।
शादी और प्यार के भविष्य पर बात करते हुए ईशा ने कहा, "अभी दोबारा शादी करने के विचार से ही मुझे डर लगता है। मेरी जिंदगी में फिलहाल शादी जैसी किसी चीज की जगह नहीं है। लेकिन हां, मैं कड़वी इंसान नहीं बनना चाहती। मुझे आज भी प्यार में विश्वास है, भले ही वह अभी रोमांटिक रूप में न हो, बल्कि वैसा प्यार हो जैसा मेरी मां और दोस्त मुझे देते हैं। मैं भगवान के हर फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।"