बॉलीवुड

विराट- अनुष्का की अचानक भगवान पर क्यों बढ़ी आस्था? जया किशोरी ने बताई बड़ी सच्चाई

Jaya Kishori Big Revealed Anushka-Virat: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में जया किशोरी ने कपल की आध्यात्मिका को लेकर बात की है। साथ ही बताया कि आखिर क्यों दोनों की भगवान में इतनी आस्था बढ़ी है।

2 min read
Sep 23, 2025
विराट-अनुष्का और जया किशोरी की एक्स से ली गई तस्वीर

Jaya Kishori Big Revealed Anushka Sharma And Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अपनी-अपनी फील्ड में काफी फेमस हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें अक्सर ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम, नीम करोली बाबा के आश्रम से लेकर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से ज्ञान लेते देखा गया है। अब इसी पर धर्म गुरु जया किशोरी ने दोनों की निजी जिंदगी पर बात की है और कपल की आस्था के बारे में भी बताया।

ये भी पढ़ें

शादी के 1 साल बाद सोनाक्षी ने मुस्लिम धर्म को लेकर दिया बयान, जहीर और माता-पिता के व्यवहार पर की बात

क्या बोलीं जया किशोरी? (Jaya Kishori React On Celebrity Life)

जया किशोरी ने इंस्टैंट बॉलीवुड से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, "एक सफल इंसान वही है जो आध्यात्मिकता के रास्ते पर चलता है। तभी वह अपनी सफलता, परिवार और हर चीज में शांति ला पाएगा। उनके पास सब कुछ है- काम, पैसा, घर, लेकिन फिर भी वह शांति महसूस नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वे अध्यात्म की ओर आए हैं। लोगों को लगता है कि सेलेब्स की जिंदगी एकदम परफेक्ट होती है, लेकिन असलियत में वे भी कई बार इमोशनल परेशानियों से गुजर रहे होते हैं।"

अनुष्का शर्मा- विराट कोहली और जया किशोरी (Photo Source- X)

विराट-अनुष्का की जिंदगी नहीं है परफेक्ट? (Jaya Kishori Big Revealed Anushka Sharma And Virat Kohli)

जया किशोरी ने आगे विराट और अनुष्का के बारे में बात करते हुए कहा, "कभी वे लोग इमोशनली अनस्टेबल महसूस करते हैं, इसलिए वे भगवान के करीब आते हैं। कभी-कभी काम में आप देखते हैं कि वे अच्छा खेल रहे हैं, कभी नहीं। ऐसा मत सोचिए कि उनकी लाइफ परफेक्ट है, वे ही बता सकते हैं कि उनकी जिंदगी कैसी है। लेकिन दोनों हर किसी को एक बहुत अच्छा और बड़ा उदाहरण दे रहे हैं।"

अनुष्का शर्मा- विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज (Photo Source- X)

जया किशोरी ने कि विराट-अनुष्का की तारीफ (Jaya Kishori Praised Anushka- Virat Faith)

जया किशोरी ने आगे कहा, "दोनों ने अपना घर, काम और परिवार कुछ भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने हर चीज को बैलेंस किया हुआ है और यह बैलेंस आध्यात्मिकता से ही आया है। इसे ही हम कहते हैं पूरी जिंदगी।" आपको बता दें कि विराट कोहली ने 2025 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद से वह परिवार को समय दे रहे हैं और अपनी आध्यात्मिक यात्रा का आनंद ले रहे हैं। दोनों फिलहाल लंदन में अपने दोनों बच्चों के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें

ब्रेकअप के लंबे अरसे बाद मिले मलाइका और अर्जुन, एक-दूसरे को लगाया गले, देखें वीडियो

Updated on:
23 Sept 2025 02:29 pm
Published on:
23 Sept 2025 09:20 am
Also Read
View All

अगली खबर