
आज आलिया भट्ट बॉलीवुड के यंग एक्टे्रस में एक जाना पहचाना नाम है। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से शुरु हुआ सिलसिला अभी भी उसी अंदाज में चालू है। आज आलिया के नाम दर्जनों फिल्मों आ चुकी हैं लेकिन कहीं न कहीं बॉलीवुड में उनके इस मुकाम का श्रेय करण जौहर को जाता है। करण ही थे जिन्होंने आलिया को अपनी फिल्म से 2012 में लांच किया था। आलिया भी करण को बॉलीवुड में अपने गॉड फादर के रुप में मानती हैं, लेकिन करण ने एक बार आलिया को कुछ ऐसा भी कह दिया था जिसका पछतावा करण को आज भी है।
करण ने एक रेडियो शो के दौरान ये खुलासा किया है कि एक बार उन्होंने बातो ही बातो में आलिया को बॉडी वेट कम करने के लिए कह दिया था। जिसका पछतावा करण को बाद में हुआ। ये बात करीब 6 साल पहले की है जब आलिया बॉलीवुड में लांच ही हो रहीं थी।
साथ ही करण ने ये भी बताया कि उसके बाद से आलिया काफी समय अब जिम में बिताया करती हैं अब आलिया का थोड़ा भी वजन बढ़ जाये तो वो काफी टेंशन में आ जाती हैं। करण जौहर ने बताया कि उसके बाद से अब जब भी मैं आलिया को देखता हूं मुझे अच्छा लगता है कि कहीं ना कहीं इसका श्रेय मुझको जाता है।
इस मौके पर करण ने ये अपनी जिन्दगी से जुड़ी बात भी शेयर की कि वो भी अपने जवानी के दिनों में थोड़े हेल्दी हुआ करते थे जिसको लेकर करण काफी मायूस भी रहें। करण ने बताया उन्होंने अपने वजन के कारण काफी कुछ झेला भी है।बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में करण ने शाहरुख के दोस्त का किरदार निभाया था जिसमें हम देख भी सकते हैं कि आज की तुलना में वो उस समय थोड़े हेल्दी थे।