बॉलीवुड

करण जौहर ने शाहरुख खान, आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स को किया अनफॉलो? फिर खुद बताई वजह

Karan Johar: News: फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी नई फिल्म 'चांद मेरा दिल' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बीच इंस्टाग्राम पर एक बड़ा कदम उठाया है। करण ने शाहरुख खान, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण समेत जो उनकी लिस्ट में बड़े-बड़े नाम थे सभी को अनफॉलो कर दिया है। इस समय वह सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं। ट्रोल होने के बाद करण ने एक डिटॉक्स वाला पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
May 29, 2026
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर किया कई सेलेब्स को अनफॉलो

Karan Johar unfollows Shah Rukh Khan Alia Bhatt Instagram:बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया है और इसके तुरंत बाद उनकी नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि, बड़े बजट और भारी प्रमोशन के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है और इसे एक बड़ा फ्लॉप माना जा रहा है। फिल्म की असफलता के बीच, गुरुवार को करण जौहर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया। करण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और फराह खान समेत बॉलीवुड के लगभग हर छोटे-बड़े स्टार को अनफॉलो कर दिया है।

ये भी पढ़ें

स्मिता पाटिल की मौत के बाद राज बब्बर को हुआ था दोबारा प्यार? बेटे आर्य ने पिता के अफेयर को लेकर तोड़ी चुप्पी

करण जौहर ने किया कई सेलेब्स को अनफॉलो (Karan Johar unfollows Shah Rukh Khan Alia Bhatt Instagram)

करण जौहर के इस कदम ने सोशल मीडिया पर जैसे ही तूल पकड़ा, फैंस और गॉसिप गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया। करण ने न सिर्फ शाहरुख खान बल्कि अनन्या पांडे, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, कटरीना कैफ, विक्की कौशल और अपने बेहद करीबी दोस्त और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी अपनी फॉलोइंग लिस्ट से हटा दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि करण जौहर इस समय पूरी फिल्म इंडस्ट्री में से केवल प्रियंका चोपड़ा को ही इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार रात तक करण की फॉलोइंग लिस्ट लगातार घटती जा रही थी और वह 78 से घटकर महज 74 रह गई थी।

सोशल मीडिया पर भड़के करण जौहर (Karan Johar digital detox Instagram story statement)

जब सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैली तो मीडिया में इसकी चर्चा होने लगी, तो करण जौहर ने खुद सामने आकर इस पर अपनी सफाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, "यह सिर्फ एक डिजिटल डिटॉक्स है। मैं इंस्टाग्राम पर अपना समय और एनर्जी बचाने के लिए सबको अनफॉलो कर रहा हूं। भगवान के लिए, यह कोई नेशनल न्यूज नहीं हो सकती। प्लीज, क्लिकबेट के लिए कुछ और ढूंढिए... इस बात का कोई महत्व नहीं है।"

लोगों ने किया करण जौहर का ट्रोल (Reddit trolls Karan Johar drama queen attention seeker)

भले ही करण ने इसे 'डिजिटल डिटॉक्स' का नाम दिया हो, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 'BollyBlindsNGossip' पेज पर इस खबर के आते ही यूजर्स ने चुटकी लेना शुरू कर दिया। कई लोगों का मानना है कि करण जौहर यह सब अपनी फ्लॉप फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ से ध्यान भटकाने और लाइमलाइट बटोरने के लिए कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "करण जौहर बहुत बड़े ड्रामा क्वीन हैं, फिल्म डिजास्टर हुई तो अटेंशन पाने का नया तरीका ढूंढ लिया।" वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "लगता है बर्थडे पार्टी में आए स्टार्स के गिफ्ट्स करण को पसंद नहीं आए।" कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि करण ने जानबूझकर अपने करीबियों को अनफॉलो किया है और वे अब सिर्फ उन्हीं लोगों को फॉलो कर रहे हैं जिनसे उनके फॉर्मल या बिजनेस रिश्ते हैं। फिलहाल, करण का यह नया कदम पूरी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

‘हमारे बीच चिंगारी तो थी’ आमिर खान संग अफेयर की खबरों पर पहली बार बोलीं पूजा भट्ट
Updated on:
29 May 2026 08:12 am
Published on:
29 May 2026 07:59 am
Also Read
View All