बॉलीवुड

“सलमान खान के घर फायरिंग का था प्लान”, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हमलावरों ने बताया- क्यों बनाया टाइगर श्रॉफ को निशाना?

Tiger Shroff Firing: दिल्ली में गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों ने पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि वह टाइगर श्रॉफ पर हमला नहीं करने वाले थे, उनका पहले टारगेट सलमान खान थे। लेकिन फिर उन्हें टाइगर पर फायरिंग करनी पड़ी…
2 min read
• •
Oct 21, 2026
Lawrence Bishnoi Gang arrested accused Tiger Shroff not targeting he planned open fire salman khan and his house

Lawrence Bishnoi Gang reveals Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिगं की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जिसके बाद से ही इस हमले को लेकर उनके आपराधिक नेटवर्क और उनकी साजिशों को लेकर आए दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में दिल्ली से गिरफ्तार किए गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार खतरनाक सदस्यों से हुई पूछताछ में एक ऐसा सनसनीखेज सच सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के भी होश उड़ा दिए हैं। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने कथित तौर पर कबूल किया है कि पहले उनका निशाना अभिनेता टाइगर श्रॉफ नहीं थे। बल्कि सलमान खान ही थे। वह उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी करने की योजना बना रहे थे।

लॉरेंस बिश्नोई के गिरफ्तार हमलावरों ने बताया क्यों की टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग?

IANS ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया है कि दिल्ली में पकड़े गए चारों शूटरों और गैंग के सदस्यों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि उनका असली और पहला निशाना अभिनेता सलमान खान का बांद्रा स्थित घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) था। वह वहां फायरिंग कर बड़ी दहशत फैलाना चाहते थे।

हमलावरों ने आगे बताया कि लेकिन सलमान खान के घर के आसपास हर वक्त मुस्तैद रहने वाली भारी सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की पैनी नजर के चलते वह वहां कुछ नहीं कर पाए और अपनी योजना बदल दी। इसके बाद ही उन्होंने टाइगर श्रॉफ को अपना आसान निशाना बनाने का फैसला किया, क्योंकि टाइगर के पास उस समय कोई आधिकारिक सुरक्षा नहीं थी।

मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सलमान खान के घर की सुरक्षा, तैनात हुई पेट्रोलिंग वैन

जैसे ही दिल्ली पुलिस से इनपुट मुंबई पुलिस को मिले, प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद अब सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को और भी अधिक कड़ा कर दिया गया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन की एक विशेष पेट्रोलिंग वैन को लगातार उस इलाके में तैनात रखा गया है।

तस्वीर साफ है कि इमारत के अंदर से लेकर बाहर तक, और सड़क के दोनों किनारों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी अनहोनी से सख्ती से निपटा जा सके। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी गहराई से जांच कर रही हैं कि इस पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट करने वाला मुख्य मास्टरमाइंड कौन है और देश के किन-किन अन्य कलाकारों को इन गैंग्स द्वारा टारगेट किया जा रहा है।

Updated on:
21 Oct 2026 08:36 am
Published on:
21 Oct 2026 07:43 am
Also Read
View All
“स्टेज पर बेइज्जत करना जरूरी था क्या?”, दलेर मेहंदी को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा

टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया