20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जो सलमान खान संग करेगा काम, उसे उठानी होंगी तकलीफें’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बोले अनूप जलोटा

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम हुई गोलीबारी की घटना के बाद से सेलिब्रिटी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो रहे हैं। इसी बीच अनूप जलोटा ने सलमान खान को लेकर बयान दिया है।
2 min read
Google source verification
Anup Jalota on Tiger Shroff Firing said it can be stop if salman khan should apologise to bishnoi community

अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर सलमान खान को घेरा (Photo Source- Instagram/anupjalotaonline)

Anup Jalota On Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुए जानलेवा हमले को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई हैरान है। जहां कई सितारे खुशी मना रहे हैं कि टाइगर सुरक्षित हैं वहीं, कई मुंबई की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। इस पूरे हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। इस बीच, मशहूर गायक और भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। अनूप जलोटा ने खुलकर कहा है कि यदि इन तमाम घटनाओं और धमकियों को रोकना है, तो अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को आगे आकर बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए।

"जो लोग सलमान के साथ काम करेंगे, उन्हें तकलीफें आएंगी"- अनूप जलोटा का दावा

अनूप जलोटा ने IANS संग खास बातचीत की। इस दौरान अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसके पीछे एक मुख्य वजह जुड़ी हुई है।

अनूप जलोटा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "मुझे बहुत दुख है इस बात का और यह सब चीजें रोकने का एक ही तरीका है कि सलमान खान बिश्नोई समाज से क्षमा मांग लें। मैंने पहले भी कहा था। यह बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समाज जो बुरा लगा हुआ है, तो वह तभी ठीक होगा जब सलमान खान क्षमा मांगेंगे।"

सिंगर ने आगे चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो यह तकलीफें सिर्फ सलमान खान तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि जो लोग भी उनके साथ काम करेंगे या उनके संपर्क में आएंगे, उन्हें भी इस तरह के खतरों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, "उनके परिवार को भी तकलीफें आएंगी। तो क्यों न एक बार कड़ा मन बनाकर सलमान खान बिश्नोई समाज से क्षमा मांग लें? मैं यही चाहता हूं।"

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आ रही हैं लगातार धमकियां

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से सलमान खान और उनके करीबियों को लगातार निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी इसी गैंग से जुड़े एक शख्स द्वारा लिए जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद से फिल्म जगत में दहशत का माहौल है।

हालांकि टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार ने साफ किया है कि उनका सलमान खान से कोई सीधा संपर्क नहीं है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह के बयानों ने इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चल रही बहस को और तेज कर दिया है। अनूप जलोटा के इस सुझाव पर अब सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग