बॉलीवुड

‘मुझे आज सिर्फ सलमान का बाप कहा जाता है’, ‘मैंने प्यार किया’ में Salman Khan के ऑनस्क्रीन पिता का बयान हुआ वायरल

Rajeev Verma on Salman Khan: तीन दशक पहले रिलीज हुई ‘मैंने प्यार किया’ को लेकर फिल्म में सलमान खान के पिता का रोल करने वाले राजीव वर्मा का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने सलमान खान के शुरुआती दिनों को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

2 min read
May 24, 2026
सलमान खान के ऑनस्क्रीन पिता राजीव वर्मा का बयान। (फोटो सोर्स: @idfcwau and IMDb)

Maine Pyar Kiya Actor Rajeev Verma: 37 साल पहले आई सूरज बड़जात्या की एक फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने 90 के दशक के लोगों को बताया कि 'एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते'। 90's की इस सबसे रोमांटिक फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री लीड रोल में नजर आये थे। सलमान खान की बतौर लीड ये पहली फिल्म थी लेकिन इससे पहले वो एक्ट्रेस रेखा के साथ 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नजर आये थे। फिल्म उस दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म में सलमान खान ने पिता का किरदार निभाने वाले राजीव वर्मा के इंटरव्यू का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए कहा है, कि उसको उस टाइम कोई नहीं जानता था। राजीव वर्मा के इस वायरल वीडियो क्लिप पर सोशल मीडिया पर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं, आइए जानते हैं पूरा मामला…?

ये भी पढ़ें

हॉस्पिटल के बाहर सलमान खान का फूटा गुस्सा, पैपराजी को घूरा, फिर सुनाई खरी-खोटी

'मुझे आज सिर्फ सलमान का बाप कहा जाता है'

फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के पिता का किरदार निभाने वाले एक्टर राजीव वर्मा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर के पुराने इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें बातचीत के दौरान सलमान खान के पिता बनने और पिता का टैग मिलने पर बात करते हुए एक्टर ने कहा कि उनको आज भी सलमान का पापा कहा जाता है। उन्होंने कहा। "मुझे आज सिर्फ सलमान का बाप कहा जाता है, जबकि उसको कोई जानता नहीं था उस टाइम।"

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

राजीव वर्मा की ये वीडियो क्लिप वायरल होते ही नेटिजन्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया और दबंग स्टार के लिए कही गई उनकी बात पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी। कुछ यूजर्स का कहना है कि डेब्यू फिल्म के बाद ही तो जानेंगे ना, तो कोई एक्टर को मजाकिया अंदाज में बोल रहे हैं कि उनको एक्टर का बाप का टैग मिलना पसंद नहीं आया।'

सलमान खान के 'मैंने प्यार किया' के को-स्टार ने उनकी तारीफ की

जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान को को-स्टार्स के साथ अपनी बॉन्डिंग के लिए जाना जाता है. साल 2024 में उनके ऑनस्क्रीन पिता ने राजीव वर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान उनकी तारीफ़ भी की थी। विस्तार न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में, राजीव ने सीनियर एक्टर्स के प्रति सलमान के रिस्पेक्टफुल नेचर की तारीफ की। उस इंटरव्यू में जब राजीव से पूछा गया कि क्या पुराने एक्टर सलमान से मिलने पर 'मैंने प्यार किया' के बारे में बात करते हैं, तो राजीव ने कहा, “जिक्र नहीं करते लेकिन वो बच्चा अभी भी वैसे ही है। ये चीज उसमें है और खास तौर पर हमारे मध्य प्रदेश के लोगों में है। वो अपने सीनियर्स की अभी भी उस तरह से इज्जत करते हैं।"

'मैंने प्यार किया' के बारे में

'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री ने भी डेब्यू किया। फिल्म में आलोक नाथ, रीमा लागू, मोहनीश बहल, अजीत वाचानी, लक्ष्मीकांत बेर्डे, हरीश पटेल, दिलीप जोशी, राजू श्रीवास्तव, दीप ढिल्लन और कई कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। सलमान खान की ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट थी और इसने दोनों नए एक्टर्स को रातों-रात स्टारडम तक पहुंचाया।

राजीव वर्मा का बॉलीवुड करियर

राजीव ने 'हम साथ-साथ हैं' (1999), 'हम दिल दे चुके सनम' (1999), 'क्या कहना' (2000), 'कोई… मिल गया' (2003), 'चलते चलते' (2003), और 'आरक्षण' (2011) जैसी फेमस हिंदी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें

हम भी इंसान हैं! सलमान खान हॉस्पिटल कवरेज विवाद पर भाग्यश्री का बड़ा बयान वायरल
Also Read
View All