
Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में कोई भी शख्स आ जाए वह अर्जुन कपूर की कमी पूरी नहीं कर सकता। हर कोई जानता है कि मलाइका के लिए अर्जुन क्या थे। वहीं, अर्जुन भी मलाइका को खुद से ज्यादा प्यार और केयर करते थे। वह हर जगह मलाइका के साथ रहते और उन्हें भी अपने पास रखते थे, लेकिन 2024 दोनों के लिए बेहद खराब आया। इसी साल एक प्यार भरे रिश्ते का अंत हो गया। 5 साल पुराने रिश्ते में दरार आ गई और कपल अचानक अलग हो गए। किसी को कानों कान खबर नहीं लगी कि कपल का ब्रेकअप हो गया है। अब ऐसे में मलाइका ने अपने नए पोस्ट में एक बड़ा हिंट दिया है उन्होंने बताया है कि उन्हें कौन पसंद हैं।
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने दिल की बातें इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस तक पहुंचाती नजर आती हैं। पहले अर्जुन को लेकर मलाइका हर दिन फोटो और स्टोरी शेयर किया करती थी, लेकिन अब वह अपने भविष्य को लेकर और अपने पसंद के लोगों के बारे में बात करती हैं। ब्रेकअप के बाद मलाइका का नाम कई लोगों से जुड़ा। उन्हें कई मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया। ऐसे में अब मलाइका ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने बताया कि उन्हें कैसे लोग पसंद है। मलाइका ने पोस्ट में बताया, “मेरे पास इस बात की चिंता करने का समय नहीं है कि कौन मुझे पसंद नहीं करता। मैं उन लोगों से प्यार करने में बिजी हूं जो मुझसे प्यार करते हैं।” अब मलाइका का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इसे यूजर्स डायरेक्ट अर्जुन कपूर से जोड़ कर देख रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मलाइका क्या ये अर्जुन को कटाक्ष था?” दूसरे ने लिखा, “आप बेहद सुंदर हैं मैम।” तीसरे ने लिखा, “मलाइका और अर्जुन आप दोनों अपनी लड़ाई खत्म क्यों नहीं करते।” चौथे यूजर ने कहा, “मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप तो होना ही था दोनों की उम्र में एक बड़ा फासला जो था।”