बॉलीवुड

हिंदू लड़की से शादी करते ही कोरियोग्राफर पर लगा ‘जिहाद’ का आरोप, मुदस्सर खान ने अब बयां किया दर्द

Mudassar Khan On Interfaith Marriage: कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने हाल ही में अपनी इंटरफेथ मैरिज और जिंदगी के कई पहलुओं को लेकर बात की है। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
May 26, 2026
Mudassar Khan On Interfaith Marriage (सोर्स- एक्स)

Mudassar Khan On Interfaith Marriage: बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया बाहर से जितनी खूबसूरत नजर आती है, सितारों की निजी जिंदगी उतनी ही मुश्किलों से भरी होती है। खासकर जब बात प्यार और शादी की हो, तो कई बार कलाकारों को समाज, परिवार और सोशल मीडिया की तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ झेला मशहूर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने, जिन्होंने दूसरे धर्म में शादी करने के बाद अपनी जिंदगी के कठिन दौर का खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें

Fact Check: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्जुन कपूर ने किया मानहानि का केस? जानें वायरल दावे का सच

इंटरफेथ मैरिज पर खुलकर की बात (Mudassar Khan On Interfaith Marriage)

सलमान खान के कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ कर चुके मुदस्सर खान ने हाल ही में अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने 'फिल्मी ग्यान' से बात करते हुए बताया कि शादी के बाद उन्हें न सिर्फ ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा बल्कि लोगों ने उन्हें ‘जिहादी’ तक कहना शुरू कर दिया।

'परिवार को मनाना नहीं था आसान'

मुदस्सर ने कहा अक्सर लोगों को लगता है कि अगर लड़का मुस्लिम हो और लड़की हिंदू, तो शादी के लिए लड़के के परिवार को कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन मुदस्सर खान की कहानी इससे बिल्कुल अलग निकली।

कोरियोग्राफर ने बताया कि उनकी पत्नी रिया किशनचंदानी के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था, लेकिन उनके अपने घर में काफी विरोध हुआ। परिवार को डर था कि लव मैरिज ज्यादा समय तक नहीं टिकती और बाद में दोनों की जिंदगी खराब हो सकती है।

मुदस्सर ने बताया कि उनकी मां इस रिश्ते से इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने कई दिनों तक खाना तक छोड़ दिया था। घर का माहौल पूरी तरह बदल गया था और हर तरफ तनाव का माहौल था।

‘लव जिहाद’ कहकर किया गया ट्रोल

इंटरफेथ मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर मुदस्सर खान को जमकर ट्रोल किया गया। लोगों ने उनकी शादी को ‘लव जिहाद’ का नाम देना शुरू कर दिया। कोरियोग्राफर का कहना है कि शुरुआत में उनकी पत्नी सोशल मीडिया कमेंट्स को गंभीरता से नहीं लेती थीं, लेकिन धीरे-धीरे इन बातों का असर पड़ने लगा।

इसी वजह से दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कमेंट सेक्शन बंद करने का फैसला किया। मुदस्सर का मानना है कि लगातार मिलने वाली नफरत इंसान के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती है।

‘जिहादी’ बुलाए जाने पर छलका दर्द

मुदस्सर खान ने बताया कि आज भी जब वो सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करते हैं, तो कई लोग उन्हें ‘जिहादी’ लिखकर कमेंट करते हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि ऐसे लोगों को वो अपनी जिंदगी में कोई महत्व नहीं देते।

उनका मानना है कि नफरत फैलाने वाले लोग सिर्फ माहौल खराब करते हैं और सकारात्मक सोच रखने वाले लोगों को उनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

सलमान खान से है खास रिश्ता

सलमान खान के साथ मुदस्सर खान का रिश्ता काफी खास माना जाता है। उन्होंने सलमान की कई फिल्मों और गानों में दमदार हुक स्टेप्स तैयार किए हैं। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का श्रेय भी वो सलमान खान को देते हैं।

साल 2023 में जब मुदस्सर और रिया की शादी हुई थी, तब सलमान खान भी इस खास मौके का हिस्सा बने थे। यही वजह है कि दोनों की शादी लंबे समय तक चर्चा में रही थी।

ये भी पढ़ें

‘अच्छी बहू बनकर रहो’ वाली सोच ने छीन लीं ट्विशा शर्मा की सांसें? मौत ने खड़े कर दिए समाज पर कई सवाल
Published on:
26 May 2026 07:52 am
Also Read
View All