बॉलीवुड

‘टॉक्सिक ने मुझे मर्द-औरत के रिश्ते समझाए’, कियारा आडवाणी फिल्म में अपने किरदार को लेकर हुईं इमोशनल

Kiara Advani Reveals Her Character Nadia In Toxic: कियारा आडवाणी ने अपनी वेब सीरीज 'टॉक्सिक' में निभाए गए किरदार नादिया के बारे में बात करते हुए कहा कि ये रोल उनके लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण और खास अनुभव रहा।

2 min read
May 29, 2026
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (फोटो सोर्स; x के @Showbiz/@_MovieTamil अकाउंट द्वारा)

Kiara Advani Reveals Her Character Nadia In Toxic: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कियारा ने हाल ही में बताया कि इस फिल्म और उनके किरदार नादिया ने प्यार, रिश्तों और भावनात्मक आजादी के बारे में उनकी सोच को पूरी तरह बदल दिया।

ये भी पढ़ें

Maatrubhumi First Review: सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का पहला रिव्यू आया सामने, फिल्म देख सुभाष घई ने दिया रिएक्शन

प्यार भी ग्रे हो सकता है, नॉर्मल से खास हो सकता है

कियारा ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा कि जब डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने उन्हें स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्हें ये समझने में थोड़ा समय लगा कि ये भी एक नॉर्मल नजरिया है, प्यार भी ग्रे हो सकता है, नॉर्मल से खास हो सकता है और उसमें एक अलग तरह की आजादी भी हो सकती है। हालांकि, नादिया के किरदार की बात करते हुए कियारा ने कहा, "काश मैं भी अपने विचारों में इतनी अलग और आजाद होती।" ये बात उन्होंने इतनी सहजता से कही कि फैंस का मन भी इस किरदार को जानने के लिए उत्सुक हो गया।

इससे पहले यश ने भी 'टॉक्सिक' के बारे में बताया था कि ये आम गैंगस्टर ड्रामा से बिल्कुल अलग होगी। उनका कहना था कि गीतू मोहनदास की इंसानी इमोशन्स की गहरी समझ फिल्म की अंधेरी दुनिया में एक नया आयाम जोड़ती है। फिल्म में महिला किरदार सिर्फ सपोर्टिंग भूमिकाएं नहीं निभातीं बल्कि अपनी एजेंसी, ताकत और भावनात्मक जटिलता के साथ पूरी कहानी को एक नई दिशा देती हैं।

लेकिन अब वो तारीख भी खिसक गई है

'टॉक्सिक' पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उस 'धुरंधर 2' से टक्कर और खाड़ी देशों में ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मेकर्स ने इसे 4 जून तक के लिए टाल दिया था, लेकिन अब वो तारीख भी खिसक गई है। इससे पहले यश ने ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को अंतिम रूप देने का हवाला दिया था, लेकिन कोई ठोस कारण या नई तारीख नहीं बताई थी।

बता दें, ये एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है जिसमें यश डबल रोल में नजर आएंगे। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी लीड रोल में हैं। फिल्म का बजट 700 से 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बनाता है। 2022 में 'KGF 2' के बाद ये यश की पहली फिल्म है।

Published on:
29 May 2026 01:44 pm
Also Read
View All