बॉलीवुड

‘5 बॉयफ्रेंड रखने वाली लड़की’ का बचाव करने पर ट्रोल हुई नेहा ने कहा- मैं चुप रही, लेकिन अब नहीं

नेहा इन दिनों एमटीवी रोडिज शो को जज कर रही हैं। इसी शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह एक प्रतिभागी को लताड़ लगा रही हैं। प्रतिभागी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड के 5 बॉयफ्रेंड हैं।
2 min read
Mar 14, 2020
'5 बॉयफ्रेंड रखने वाली लड़की' का बचाव करने पर ट्रोल हुई नेहा ने कहा- मैं चुप रही, लेकिन अब नहीं
'5 बॉयफ्रेंड रखने वाली लड़की' का बचाव करने पर ट्रोल हुई नेहा ने कहा- मैं चुप रही, लेकिन अब नहीं

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया पिछले दिनों से अपने एक कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। शनिवार को नेहा ने ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है। इसमें एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके जवाब को गलत तरीके से पेश किया गया, लेकिन अपनी बात पर वह अब भी कायम हैं।

इस कमेंट के चलते हुईं ट्रोल
नेहा इन दिनों एमटीवी रोडिज शो को जज कर रही हैं। इसी शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह एक प्रतिभागी को लताड़ लगा रही हैं। प्रतिभागी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड के 5 बॉयफ्रेंड हैं। लड़की ने उससे चीटिंग की। इस पर उसने लड़की को थप्पड़ जड़ दिया। इस बात पर नेहा नाराज होकर कहती हैं कि 'ये तुम क्या बकवास कर रहे हो कि वो एक नहीं 5 अन्य लड़कों के साथ गई थी, तो सुन मेरी बात, ये च्वॉइस उसकी है कि वो किसके साथ घूमे और किसके साथ नहीं। शायद समस्या तेरे साथ है। अगर वो चीट कर रही है तो शायद वो तुझसे खुश नहीं है। कोई भी बात तुझे एक लड़की पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं देती है।' इसी कमेंट के चलते नेहा को ट्रोल किया गया। लोगों ने उन्हें नकली नारीवाद चलाने का आरोप भी लगाया।

नेहा ने इस तरह तोड़ी चुप्पी

अब नेहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि उनकी बात को गलत तरीके से बताया गया। हालांकि आज भी वह अपनी बात पर कायम हैं। नेहा ने पोस्ट में लिखा कि महिला या पुरुष अपने रिलेशन में क्या करते हैं ये उनकी पसंद है। लेकिन जो भी वे शारीरिक प्रताड़ना नहीं कर सकते हैं। मैं अब भी इस बात का समर्थन करती हूं कि शारीरिक प्रताड़ना को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वास्तव में, एक लड़का शारीरिक तौर पर लड़की से ज्यादा ताकतवर होता है और Gender के आधार पर देश में महिलाओं पर हिंसा आज देश और दुनिया के लिए बड़ी समस्या है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि घरेलू हिंसा के बारे में खुद को जागरूक करें। अगर आप पीड़ित हैं तो खुद के लिए खड़े हों, आप अकेले नहीं हैं।

नेहा ने इस पोस्ट में यह भी बताया कि रोडीज वाले कमेंट के कारण लोग उनके पिता के पर्सनल व्हाट्सऐप नंबर पर गंदे-गंदे मैसेज भेज रहे हैं। ऐसा ही हाल उनके सहकर्मियों और परिवार का है।

Updated on:
14 Mar 2020 07:33 pm
Published on:
14 Mar 2020 07:33 pm
Also Read
View All
फिल्मों में वापसी पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इसके बारे में नहीं सोचती’, धर्मेंद्र की फैमिली से अनबन पर भी की बात

‘गर्भपात कराने पर बाबा से खूब झगड़ा हुआ’, सौतेली मां मीना कुमारी पर बोले कमाल अमरोही के बेटे, छोटी अम्मी ने कुर्ता फाड़ दिया

‘मैं अकेले बहुत खुश हूं, लेकिन साथ घूमने वाला कोई हो’, सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने प्यार और रिश्ते पर कही दिल की बात

मैं देशद्रोही नहीं हूं, दुनिया मुझे गद्दार समझती है- एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द

‘गोविंदा को नीले ड्रम में डाल सकती थीं सुनीता जी’, ‘चीची’ भैया के तलाक विवाद पर बोलीं राखी सावंत