बॉलीवुड

Parineeti Chopra Pregnant: राघव-परिणीति ने सुनाई गुड न्यूज, बनने वाले हैं माता-पिता, लिखा- 1+1=3

Parineeti Chopra Pregnant: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने फैंस को गुड न्यूज सुना दी है। कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वह जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।
2 min read
Aug 25, 2025
Parineeti Chopra Raghav Chadha announce pregnancy
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम से ली गई तस्वीर

Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। परिणीति ने खुद सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। कपल शादी के दो साल बाद माता-पिता बनने जा रहा है, जिसकी खबर से उनके परिवार और फैंस काफी खुश हो गए हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा बनने वाली हैं मां (Parineeti Chopra Pregnant)

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गुड न्यूज सुनाई है। उन्होंने लिखा, "हमारा छोटा-सा ब्रह्मांड रास्ते में है। शुक्रिया, अपार आशीर्वाद मिला है।" इसके साथ ही उन्होंने बुरी नजर से बचाने वाला इमोजी भी पोस्ट किया। इसी के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें एक केक पर "1+1=3" लिखा है और नन्हे से पैरों के निशान बने हुए नजर आ रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं माता-पिता (Parineeti Chopra Instagram)

परिणीति चोपड़ा ने आगे भी वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति राघव का हाथ पकड़े चलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने भी फैंस का दिल जीत लिया है और उनके पोस्ट पर बधाईयों की लाइन लग गई है।

राघव और परिणीति ने कपिल के शो में दिया था हिंट

बता दें, कुछ समय पहले ही परिणीति और राघव 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आए थे। उस दौरान कपिल ने हंसी-मजाक में उनसे "गुड न्यूज" के बारे में पूछा था। राघव ने मुस्कुराते हुए कहा था, "जल्दी देंगे, आपको गुड न्यूज भी दे देंगे।" परिणीति ने भी इस पर हंसते हुए रिएक्शन दिया था। उस वक्त उनके फैंस काफी खुश हुए थे और अब राघव और परिणीति ने पोस्ट कर माता-पिता बनने की खबर दे दी है।

साल 2023 में थी परिणीति और राघव ने शादी (Parineeti Chopra Raghav Chadha Marriage)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साल 2023 में राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था। अब शादी के बाद उनके जीवन में यह नई और खूबसूरत शुरुआत होने जा रही है।

Updated on:
25 Aug 2025 01:14 pm
Published on:
25 Aug 2025 01:14 pm