बॉलीवुड

राघव चड्ढा से शादी के बाद का असर! खुद को लकी मानती है परिणीति चोपड़ा, बोलीं- दो शहरों में रह पा रही हूं

Parineeti Chopra On Marrying Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में फैंस के साथ साझा किया है कि वो खुद काफी लकी फील करती हैं। राघव चड्ढा से शादी करने के बाद वो दो-दो शहरों में रह पा रही हैं।

2 min read
May 12, 2026
Parineeti Chopra On Marrying Raghav Chadha (सोर्स- एक्स)

Parineeti Chopra On Marrying Raghav Chadha: बीते दिनों राजनीतिक गलियारों में राघव चड्ढा की काफी चर्चा रही। आम आदमी पार्टी से निकलकर उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। राघव चड्ढा को लेकर काफी शोर मचा। इसी के साथ ही परिणीति चोपड़ा भी काफी सुर्खियों में रहीं। हालांकि परिणीति ने पति के राजनीतिक मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वो चुपचाप अपना काम करती रहीं। अब इस घटना के एक महीने बाद परिणीति चोपड़ा ने इशारों ही इशारों में इस बात को स्वीकार किया है कि वो राघव चड्ढा से शादी करने के बाद खुद को काफी लकी महसूस करती हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

‘मेरी दोस्त ने मशहूर आदमी के साथ सोने को कहा’, हॉलीवुड अभिनेत्री हेडन पैनेटियर ने बताया खौफनाक अनुभव

खुद को लकी महसूस करती हैं परिणीति (Parineeti Chopra On Marrying Raghav Chadha)

दरअसल आजकल परिणीति मुंबई में अपने एक टॉक शो को शूट करने के लिए जा रही हैं। इस शो के कुछ एपिसोड्स भी आ चुके हैं। अब ये तो हर कोई जानता है कि परिणीति राघव से शादी करने के बाद अब दिल्ली में ही रहती हैं। उनका ससुराल दिल्ली में है। इसलिए वो लगातार दिल्ली और मुंबई के बीच आती-जाती रहती हैं। बस इसी को लेकर उन्होंने अब बताया है कि वो खुद को काफी लकी मानती हैं।

परिणीति ने पोस्ट करते हुए बताई फीलिंग्स

परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियोज शेयर करते हुए कहा- मैं बहुत लकी हूं कि मैं दो-दो शहरों में रह पा रही हूं- दिल्ली और मुंबई। इसी के साथ ही उन्होंने दिल्ली की सड़कों के वीडियोज को भी शेयर किया।

परिणीति को किया था ट्रोल

बता दें कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी में एक बड़ा फेरबदल हुआ। पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस बात से नाराज सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना गुस्सा सिर्फ राघव ही नहीं, उनकी पत्नी परिणीती पर भी निकाला था। लोगों ने परिणीति को भी जमकर ट्रोल किया था। लोगों ने परिणीति से कहा था कि उनसे अच्छी एक्टिंग तो उनके पति राघव करते हैं। इसके अलावा कई लोगों ने उनकी शादी पर भी सवाल उठाए थे।

ये भी पढ़ें

नौकरानी ने उतारी सीएम विजय की नजर, थलापति के रिएक्शन ने जीता दिल, फैंस बोले- कोई नफरत नहीं कर सकता
Updated on:
12 May 2026 08:41 am
Published on:
12 May 2026 08:32 am
Also Read
View All