12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरानी ने उतारी सीएम विजय की नजर, थलापति के रिएक्शन ने जीता दिल, फैंस बोले- कोई नफरत नहीं कर सकता

CM Vijay Housekeeper Video: थलापति विजय अब तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं। ऐसे में अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नौकरानी सीएम की नजर उतारते हुए नजर आ रही हैं।

2 min read
Google source verification
CM Vijay Housekeeper Video

CM Vijay Housekeeper Video

CM Vijay Housekeeper Video: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार से राजनीति के बड़े चेहरे बने विजय एक बार फिर अपने व्यवहार की वजह से चर्चा में आ गए हैं। फिल्मों में अपनी सादगी और जनता से जुड़ाव दिखाने वाले विजय ने इस बार असल जिंदगी में ऐसा उदाहरण पेश किया कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही विजय लगातार लोगों के बीच दिखाई दे रहे हैं और अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नौकरानी ने उतारी सीएम विजय की नजर (CM Vijay Housekeeper Video)

दरअसल, विजय हाल ही में एमडीएमके प्रमुख वाइको के घर पहुंचे थे। ये मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही थी, लेकिन वहां मौजूद एक हाउस हेल्प के साथ विजय का व्यवहार लोगों का दिल जीत ले गया। जैसे ही विजय घर के अंदर पहुंचे, वहां मौजूद स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी दौरान एक महिला कर्मचारी ने पारंपरिक अंदाज में विजय की नजर उतारी। तमिल संस्कृति में इसे ‘दृष्टि सुथराधु’ कहा जाता है, जिसमें किसी व्यक्ति को बुरी नजर से बचाने के लिए हाथों से विशेष इशारा किया जाता है।

विजय के रिएक्शन ने जीता दिल

महिला ने जैसे ही विजय की नजर उतारी, वैसे ही विजय ने भी तुरंत वही इशारा दोहराते हुए महिला की नजर उतार दी। वहां मौजूद लोग यह देखकर हंस पड़े और माहौल बेहद खुशनुमा हो गया। सबसे खास बात यह रही कि महिला जब विजय के पैर छूने के लिए झुकी तो उन्होंने तुरंत उसे रोक लिया और हाथ जोड़कर सम्मान दिया। विजय का यही व्यवहार अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर मिले रिएक्शन्स (CM Vijay Housekeeper Video)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने कहा कि विजय का ये अंदाज दिखाता है कि वह लोगों को कितना सम्मान देते हैं। एक यूजर ने लिखा कि किसी नेता का इतना सहज और विनम्र होना आज के दौर में कम देखने को मिलता है।

वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि विजय ने बिना एक सेकेंड गंवाए उसी भाव से जवाब दिया, जो सीधे उनके दिल से निकला हुआ लगा। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि जनता ने उन्हें इसी व्यवहार की वजह से इतना प्यार दिया है।

मुलाकात को अहम माना जा रहा

राजनीतिक गलियारों में भी विजय की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। वाइको ने भी विजय की तारीफ करते हुए उनके राजनीतिक परिपक्वता और बड़े दिल की सराहना की। दोनों नेताओं की मुलाकात ने तमिलनाडु की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर राजनीतिक चर्चा से ज्यादा विजय के मानवीय व्यवहार की बातें हो रही हैं।