
सिंगर सुचित्रा और तृशा (फोटो सोर्स: X के @cokee33cakee/@v6velugu अकाउंट द्वारा)
Suchitra against Trisha and CM Vijay relationship: विजय थलापति इन दिनों सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि एक राजनेता के रूप में भी सुर्खियों में हैं। उनकी पार्टी ने हालिया चुनावों में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए का खूब ध्यान खींचा सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया, लेकिन इस राजनीतिक कामयाबी की चमक के बीच एक और नाम सुर्खियों में आ गया है एक्ट्रेस तृशा कृष्णन।
चुनाव परिणामों की घोषणा तृशा के जन्मदिन पर हुई और उसी दिन विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में भी तृशा की मौजूदगी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा और इन 2 घटनाओं ने मिलकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का एक नया दौर शुरू कर दिया। इन तमाम मामलों के बीच, लक्ष्मी मांचू और चार्ममे कौर जैसी हस्तियों ने तो तृशा को विजय का "लकी चार्म" तक कह डाला।
इस पूरे मामले में सिंगर सुचित्रा की रिएक्शन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी। बता दें, एक वीडियो में उन्होंने बिना सोचे कहा कि वे तृशा को पसंद नहीं करतीं। इतना ही नहीं, सुचित्रा ने विजय की प्राइवेट लाइफ पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब सक्सेसफुल इंसान परिवार से दूर हो जाता है, तो उसके इर्द-गिर्द गलत लोग आ जाते हैं और मेरा मानना है कि राजनीति में टिके रहने के लिए विजय को अपने पिता सैक्सेलर चंद्रशेखर के मार्गदर्शन की सख्त जरूरत है, वरना उनकी राजनीतिक सफर अधूरी रह सकती है।
इतना ही नहीं, शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन की मौजूदगी को लेकर सुचित्रा भड़क उठीं। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपनी पत्नी और बच्चों को मानसिक पीड़ा दे रहे हैं। साथ ही, सुचित्रा ने तृषा के विजय की मां को गले लगाने पर भी तंज कसा और अपनी स्टोरी में उन्होंने विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम का जिक्र करते हुए लिखा, "बिना आधिकारिक तलाक के विजय, तृषा के साथ नजर आ रहे हैं। संगीता ने केस दर्ज कराया है, लेकिन इसके बाद विजय की कुछ फीमेल फैंस उनकी पत्नी के खिलाफ जाकर उनके हर कदम का समर्थन कर रही हैं। कहीं न कहीं ये एक गैर-कानूनी रिश्ते को बढ़ावा देने जैसा है। जरा सोचिए, इस समय उनकी पत्नी और बच्चों की मानसिक स्थिति पर क्या असर पड़ रहा होगा।"
साथ ही, सुचित्रा ने विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम का जिक्र करते हुए ये सवाल भी उठाया कि जब तलाक की कानूनी प्रक्रिया अभी चल रही है, तो इस तरह का व्यवहार विजय की महिला फैंस के लिए गलत संदेश देता है। इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि सुचित्रा का रुख हमेशा एकसमान नहीं रहा। इस साल की शुरुआत में जब विजय और तृशा को एक शादी समारोह में साथ देखा गया था, तब सुचित्रा ने खुद उनका बचाव करते हुए कहा था कि दोस्ती को रिश्ते का रंग देना ठीक नहीं।
Published on:
11 May 2026 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
