12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौनी रॉय की 4 साल की शादी में आई दरार? सोशल मीडिया पर ये कारण हुआ वायरल

Mouni roy Suraj Nambiar Divorce rumors: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के बीच तलाक की अफवाहें आग की तरह फैली हुई हैं। जिससे फैंस काफी चिंतित हैं। आइये जानते हैं इसका बड़ा कारण क्या है…

3 min read
Google source verification
Mouni roy suraj nambiar divorce rumors after 4 years of marriage this big reason

मौनी रॉय और उनके पति की फोटो (Photo Source- Instagram)

Mouni Roy Divorce Rumors: ग्लैमर और चकाचौंध से भरी दुनिया में रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही जल्दी उनके टूटने की खबरें भी सामने आ जाती हैं। इस वक्त जो खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है वो ये है कि टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली 'नागिन' फेम मौनी रॉय की 4 साल की शादी में दरार आ गई है। जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। पिछले कुछ सालों से एक 'परफेक्ट कपल' के तौर पर देखे जाने वाले मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के तलाक की खबर आ रही है जिसका बड़ा कारण भी वायरल हो गया है।

मौनी रॉय का हो रहा है तलाक? (Mouni Roy Divorce Rumors)

अक्सर देखा जाता है कि आज के दौर में किसी भी रिश्ते की मजबूती या उसमें आई दरार का पता सबसे पहले सोशल मीडिया से चलता है। मौनी और सूरज के मामले में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने वाले फैंस ने गौर किया है कि इस 'पावर कपल' ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई है क्योंकि कुछ समय पहले तक दोनों की प्रोफाइल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरों और वीडियो से भरी रहती थी। अचानक आई इस 'डिजिटल दूरी' ने तलाक और अलगाव की अफवाहों को हवा दे दी है।

फैंस की बढ़ी चिंता (Mouni Roy Unfollow Husband Suraj Nambiar)

मौनी रॉय के चाहने वाले इस खबर से काफी परेशान हैं। फैंस लगातार कमेंट्स के जरिए यह पूछ रहे हैं कि क्या वाकई उनके पसंदीदा कपल के बीच सबकुछ ठीक है या नहीं? लोग इस बात से भी हैरान हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि शादी के महज कुछ सालों बाद ही बात अनफॉलो करने तक पहुंच गई।

2022 में गोवा में हुई थी शानदार शादी

बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को गोवा के आलीशान रिसॉर्ट में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी क्योंकि दोनों ने दो अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करते हुए पहले मलयाली और फिर बंगाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए थे। शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई थी और फैंस ने इस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाया था।

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान 'नागिन' और 'देवों के देव महादेव' जैसे शोज से मिली। टीवी पर सफलता का झंडा गाड़ने के बाद उन्होंने साल 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखा और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।

फिलहाल, तलाक की इन खबरों पर मौनी या सूरज की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह महज एक अफवाह साबित हो और जल्द ही यह कपल फिर से साथ नजर आए।